पीडीडीयू नगर। लाख प्रयास के बाद भी ट्रेनों की लेट लतीफी कम नहीं हो रही है। विशेष कर होली स्पेशल ट्रेनें अत्यधिक देरी से चल रही है। सोमवार को एसएमवीटी बेंगलुरु-दानापुर होली स्पेशल सवा 15 घंटे विलंब रही। इसे रविवार की रात नौ बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन सोमवार की रात 12 बजे पहुंची। इसी तरह अन्य ट्रेनें भी घंटों लेट रही।
सोमवार की शाम सात बजे तक अप की ओर जाने वाली शेखपुर-नई दिल्ली स्पेशल दो घंटे, राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस साढ़े 5 घंटे, दानापुर- आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला सवा घंटे लेट रही। राजगीर-आनंद विहार स्पेशल 3 घंटे, मालदा टाउन-आनंद विहार होली स्पेशल 4 घंटे, पुणे-दानापुर होली स्पेशल साढ़े 4 घंटे, संतरागाछी-आनंद विहार विकली एक्सप्रेस सवा 5 घंटे, एर्णाकुलम- पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस एक घंटे, योग नगरी ऋषिकेश- हावड़ा दून एक्सप्रेस सवा 2 घंटे, चर्लापल्ली-दानापुर छह घंटे, आनंद विहार- दानापुर स्पेशल सवा 4 घंटे लेट रही। कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल ढाई घंटे, आनंद विहार- कामााख्या नार्थईस्ट एक्सप्रेस एक घंटे, आनंद विहार- भुवनेश्वर विकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। अगरतल्ला-रानी कमलापति स्पेशल फेयर छह घंटे लेट रही।