फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Smoke rises from the coach of Sampoorna Kranti Express

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के कोच से उठा धुंआ, मचा हड़कंप

Fri, 03 Jun 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Smoke rises from the coach of Sampoorna Kranti Express
पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली से पटना जा रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के एक कोच के हॉट एक्सल से बृहस्पतिवार की सुबह धुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद रेलकर्मियों ने प्रयागराज मंडल के जीवनाथपुर स्टेशन पर कोच में सवार यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया और क्षतिग्रस्त कोच को ट्रेन से काटकर अलग किया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

ट्रेन बुधवार रात की मिर्जापुर पहुंची तो एस-वन कोच के यात्रियों ने एक्सल से धुआं निकलने की शिकायत की। इसपर ट्रेन के चालक ने जांच के बाद सब कुछ ओके बताया। यहां से ट्रेन खुली और ढाई बजे रात पीडीडीयू जंक्शन से आठ किलोमीटर पहले जिवनाथपुर पहुंची। यहां कोच के पहिए के पास से चिंगारी निकलते देख देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यात्रियों का शोर सुनकर गार्ड की सूचना पर चालक ने ट्रेन रोक दी। साथ ही कोच के हॉट एक्सल में आग लगने की सूचना स्थानीय जंक्शन के कंट्रोल को दी। सूचना पर स्थानीय मंडल के अधिकारियों ने लगभग तीन घंटे बाद क्षतिग्रस्त कोच को काट कर ट्रेन से अलग किया और यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। बृहस्पतिवार की भोर के छह बजे ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची जहां एसएसई एमपी शुक्ल के नेतृत्व में अन्य कोचों के एक्सल की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed