{"_id":"1d5147888a0494d05e127e5386e2d1c7","slug":"smoke-in-coal-loaded-freight-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी में लदे कोयले से उठा धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी में लदे कोयले से उठा धुआं
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कोयला लादकर खड़ी मालगाड़ी की एक बोगी से मंगलवार की दोपहर अचानक धुआं उठने से प्लेटफार्म पर खलबली मच गई।
सूचना पाकर आरपीएफ, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गये और आननफानन में ओएचई वायर की सप्लाई बंद कराने के बाद बोगी के ऊपर चढ़कर कोयले पर पानी डालकर आग को बुझाया गया। तब जाकर ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई।
धनबाद से कोयला लादकर रोजा जा रही मालगाड़ी मंगलवार की दोपहर लगभग ढाई बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। कुछ ही देर बाद उसकी बोगी संख्या एसईसीआर 22141065908 में लदे कोयले के अंदर आग लगने से धुआं उठने लगा।
इसकी सूचना किसी ने आरपीएफ वेस्ट पोस्ट के एसआई घनेन्द्र सिंह को दी। इसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग को सूचित किया।
सूचना पाकर मौके पर कैरेज एंड वैगन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पहुंच गये और ट्रेन के ऊपर से गुजर रहे ओएचई वायर की सप्लाई बंद करा दी। कर्मचारी बोगी के उपर चढ़ गये और पाईप के माध्यम से कोयले पर पानी डालने लगे। लगभग आधे घंटे तक पानी डाले जाने के बाद आग बुझ गई।