फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sliding down the water level

जलस्तर नीचे खिसका

Thu, 31 Mar 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 31 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sliding down the water level
मुगलसराय के वार्ड नंबर दो में आधा अधूरा बना मस्जिद जाने वाला मार्ग।
 नगर पालिका परिषद् का वार्ड नंबर दो विकास की बाट जोह रहा है। करीब छह हजार वाली आबादी के इस वार्ड में जलस्तर नीचे खिसक गया है। नतीजतन पीने के पानी की किल्लत सिर उठाने लगी है। वहीं टूटी नालियां और गंदगी के चलते भी वार्ड के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


सड़क का शिलापट्ट लगे साल भर बीते लेकिन सड़क नहीं बननी थी नहीं बनीं। उधर वार्ड सभासद का दावा है कि उसने विकास कार्य पर करीब 75 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं।  वार्ड नंबर दो में कुल चार बस्तियां शाहकूटी, रावत बस्ती, मुस्लिम महाल और हरिजन बस्ती शामिल हैं। गर्मियों के शुरू होते ही वार्ड  की ज्यादातर बस्तियों के लोगों को लो वाटर लेवल के चलते पानी नहीं मिलने की  समस्या की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


मुस्लिम महाल निवासी रिंकू का कहना है  की यहां पर पालिका द्वारा पानी के कनेक्शन तो दिए गए है लेकिन लो वाटर  प्रेशर के कारण पानी सड़क से एक फुट ऊपर के मकान तक नहीं चढ़ पाता है। गर्मियों की शुरुआत हो गयी है, और पानी की खपत भी बढ़ गयी है लेकिन जिम्मेदार लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं के जुबेर अहमद ने बताया की मस्जिद रोड काफी समय से ख़राब पड़ी हुई थी। इसके लिए लगभग एक वर्ष पूर्व शिलापट्ट भी लगाया गया। सड़क  का कार्य होना है। लेकिन बात शिलापट्ट के अनावरण से आगे नहीं बढ़ सकी। काफी समय से सड़क अधूरी पड़ी है।  नालियां टूट गयी है जिससे जलजमाव होने लगा है।

सफाई  नहीं होने से कई संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया  है। वार्ड के हरिजन बस्ती निवासी शिवकुमार  ने बताया की बस्ती के भीतर पालिका द्वारा सफाई ठीक से नहीं करायी जाती है। सफाई कर्मी तीन-तीन दिन तक आते ही नहीं है। साथ कई गलियां ऐसी जिसमे कभी  भी झाड़ूू तक नहीं लगती है। 


शाहकुटी निवासी राकेश गुप्ता ने बताया की उनके घर के सामने शौचालय के  पहले कूड़े का ढेर लगा होता है जहा कई बार मरे हुए जानवर भी फेंक दिए जाते  है। सफाई कर्मी दोपहर में आकर  कूड़ा उठाते है। वहीं रविवार  को छुट्टी के कारण जब कोई नहीं आता है तो  बदबू के चलते जीना मुहाल हो जाता है। मिला जुलकर स्थिति नारकीय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed