फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Skilled Awards Ceremony and Our Courtyard Discussion on Readiness Phase-1 and 2 in Our Child

Chandauli News: निपुण सम्मान समारोह और हमारा आंगन हमारे बच्चे में रेडिनेस फेज-1 और 2 पर चर्चा

Sun, 29 Mar 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Skilled Awards Ceremony and Our Courtyard Discussion on Readiness Phase-1 and 2 in Our Child
चंदौली में निपुण सम्मान समारोह उप​स्थित बीएसए सचिन कुमार व अन्य अ​धिकारी। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : Samvad
चंदौली में निपुण सम्मान समारोह और हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डायट प्राचार्य श्री विकायल भारती और विशिष्ट अतिथि सीडीपीओ चंदौली उपस्थित रहे। शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात एसआरजी श्री सुभाष सिंह यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसआरजी श्री जय प्रकाश यादव ने निपुण भारत मिशन 2020 के परिप्रेक्ष्य में प्राथमिक एवं पूर्व प्राथमिक शिक्षा में वर्ष 2021 से अब तक सरकार द्वारा किए गए प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्कूल रेडिनेस फेज-1 एवं फेज-2 की चर्चा करते हुए इसे प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने की रणनीतियों पर भी विचार साझा किए। साथ ही निपुण विद्यालयों के समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए अन्य विद्यालयों को भी निपुण बनने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य श्री विकायल भारती ने शिक्षकों से निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सचिन कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, नोडल शिक्षण संकुल, नोडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सुपरवाइजर, समस्त आरपी एवं एसआरजी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डायट प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सीडीपीओ चंदौली द्वारा संयुक्त रूप से निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, नोडल शिक्षक, नोडल शिक्षण संकुल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सुपरवाइजर को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र दिए गए। विशेष रूप से तीनों एसआरजी जय प्रकाश यादव, सुभाष सिंह यादव और अनिता कुमारी के विद्यालयों के निपुण होने पर उन्हें मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन एसआरजी सुभाष सिंह यादव द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed