फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Skeleton of youth missing for two months was found in sand of Ganga

चंदौली: दो महीने से लापता युवक का गंगा की रेत में मिला कंकाल, कपड़ों से परिजनों ने की पहचान

Mon, 11 Apr 2022 09:58 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली 
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली  Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 11 Apr 2022 09:58 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजन इसका इलाज भी करा रहे थे। लापता होने के बाद इसके मोबाइल का अंतिम लोकेशन राजघाट पुल पर मिला था। संभवतः युवक राजघाट पुल से गंगा में कूद गया था।

विज्ञापन
Skeleton of youth missing for two months was found in sand of Ganga
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुगलसराय थाना क्षेत्र के कुंडा खुर्द गांव निवासी 24 वर्षीय युवक धर्मराज यादव चार फरवरी से घर से लापता था। परिजनों ने इसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट मुगलसराय थाने में लिखवाई थी। सोमवार को पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए बलुआ घाट की रेती में एक कंकाल बरामद किया। जिसमें धर्मराज के ही कपड़े लिपटे थे। कपड़ों से परिजनों ने उसकी पहचान की हालांकि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।

विज्ञापन


मुगलसराय थाना क्षेत्र के कुंडा खुर्द गांव निवासी राजनाथ यादव का पुत्र धर्मराज यादव (24) चार फरवरी 2022 से ही घर से लापता था। उसकी शादी भी हो चुकी और और छह माह का एक बच्चा भी है। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर नहीं मिलने पर मुगलसराय थाने में इसकी गुमसुदगी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो युवक का मोबाइल बलुआ घाट पर रहने वाले किसी व्यक्ति के पास मिला। जिसके बाद रेत में पड़ताल की गई तो एक कंकाल मिला। उसमें लिपटे कपड़े से परिजनों ने पहचान किया कि यह धर्मराज के कपड़े हैं। हालांकि उसकी हत्या हुई है या फिर उसने आत्महत्या की इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। सूचना के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुगलसराय इंस्पेक्टर बृजेश तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पहले अचानक इसका मोबाइल चालू बताने लगा, पता करने पर बलुआ घाट के एक मछुआरे के पास उसका मोबाइल मिला। मछुआरे के बताए स्थान पर जांच किया गया तो इसका कंकाल मिला। कपड़े से परिजनों ने इसकी शिनाख्त कर ली है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed