फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Skeleton found in under construction house

Chandauli News: निर्माणाधीन मकान में मिला नरकंकाल

Wed, 21 Jun 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Skeleton found in under construction house

विज्ञापन


नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव स्थित नेशनल हाईवे के किनारे गुल्ली पांडेय पोखरा के समीप एक निर्माणाधीन मकान में मंगलवार की देर शाम सिर कटा नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार उक्त कंकाल करीब एक वर्ष पुराना प्रतीत हो रहा है।



रेमा गांव नेशनल हाईवे के किनारे गुल्ली पांडेय पोखरा के समीप मंगलवार की शाम क्षेत्रीय ग्रामीण टहल रहे थे। इसी बीच किसी ग्रामीण ने पास ही निर्माणाधीन तालाबंद मकान में भीतर झांका तो उसे एक शव दिखाई दिया। जो काफी पुराना लग रहा था। बंद निर्माणाधीन मकान में शव पाए जाने की सूचना क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय मकान का ताला तुड़वाकर अंदर घुसे। जहां जमीन पर सिर्फ कंकाल पड़ा हुआ था। पुलिस उसे कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि कंकाल करीब एक वर्ष पुराना लग रहा है। मकान मालिक की जानकारी अभी तक नहीं हुई है। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। नर कंकाल की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed