फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six years ago, husband's illness took his life, now wife died due to electric shock

Chandauli News: छह वर्ष पहले पति की बीमारी ने ली जान अब पत्नी की करंट से मौत

Mon, 01 Jul 2024 04:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Six years ago, husband's illness took his life, now wife died due to electric shock
स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन हसरत मोहानी नगर में रविवार की सुबह पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना से परिवार वालों में कोहराम मच गया। बाद में परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला का पति छह साल पहले ही बिमारी के कारण चल बसा था। अब महिला के भी न रहने से पांच बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। बच्चे अनाथ हो गए।
विज्ञापन

गांव निवासी किताबुन (50) पत्नी स्वर्गीय शकील अपने दो बेटे और तीन बेटियां यानी कुल पांच बच्चों केे साथ घर में रहती थी। शकील की छह वर्ष पहले ही गंभीर बिमारी के कारण मौत हो गई थी। रविवार की तड़के सुबह किताबुन पानी भरने के लिए पंप मशीन चलाने गई थी। उसने मशीन ऑन किया। इस बीच कहीं से तार कटा था और मशीन में करंट उतरने लगा। पानी भरने के लिए जैसे ही उसने हाथ लगाया वह करंट की चपेट में आ गई। घर के सभी सदस्य सोए हुए थे ऐसे में किसी ने उसकी चीख नहीं सुनी और महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवार वालों की नींद खुली और किताबुन को पंप के पास अचेत देखा तो लाइन काटी और उसे अलग किया। इसके बाद किताबुन को निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया। किताबुन के तीन बेटे नसीम (25), वसीम (20) , नईम (15) और दो बेटियां नगीना (13), मदीना (26) अनाथ हो गए हैं। परिवार वालों ने पंचायत के बाद पुलिस को सूचित किए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed