फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six tractors engaged in illegal mining, one JCB seized

Chandauli News: अवैध खनन में लगे छह ट्रैक्टर, एक जेसीबी सीज

Sat, 11 Jan 2025 04:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:47 PM IST
विज्ञापन
Six tractors engaged in illegal mining, one JCB seized
नौगढ़। एसडीसम कुंदन राज कपूर ने शुक्रवार को खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने खनन कार्य में लगे छह ट्रैक्टर सहित एक जेसीबी को जब्त कर नौगढ़ थाने में सुपुर्द कर दिया। एसडीएम ने कहा कि अवैध खनन नहीं हाेने दी जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार अवैध ढंग से मिट्टी खनन की शिकायत मिल रही थी। इसको देखते हुए शुक्रवार को दोपहर में एसडीएम ने दल बल के साथ रीठिया गांव में पहुंचे। एसडीएम के पहुंचते ही मिट्टी खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। जांच पड़ताल के बाद एसडीएम ने खनन में लगे एक जेसीबी और छह ट्रैक्टर को पकड़ लिया और नौगढ़ थाने पर लाकर सुपुर्द कर दिया। मिट्टी की खोदाई कर नौगढ़ बिल्डिंग निर्माण के कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। छह ट्रैक्टर और एक जेसीबी को सीज किया गया है। कहा कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed