फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six pregnant women were found to be high-risk during health check-ups.

Chandauli News: विद्यालयों में छात्राओं को खिलाई गईं एल्बेंडाजोल की गोलियां

Tue, 11 Aug 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Six pregnant women were found to be high-risk during health check-ups.
सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज में एडबेंडाजोल की दवा दिखाती छात्राएं। स्रोत:-जागरूक पाठक
बच्चों और किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़ों के संक्रमण से मुक्त कराने के लिए सोमवार को जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, चंदौली में अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने हरी झंडी दिखाने के साथ ही स्कूली छात्राओं को स्वयं एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत कराई। स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान का लाभ जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंचाया जाए। अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोर-किशोरियों को कृमि मुक्ति की दवा दी जा रही है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान जिले के सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा मदरसों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र बच्चा दवा से वंचित न रहने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी कारणवश जो बच्चे सोमवार को दवा नहीं खा सकेंगे, उन्हें मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर बच्चों की सूची तैयार कर शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कृमि संक्रमण से कुपोषण और एनीमिया का खतरा : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों में कृमि संक्रमण होने से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे कुपोषण और एनीमिया की समस्या बढ़ सकती है।

साथ ही, बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी इसका असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर कृमि मुक्ति की दवा लेने से बच्चों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed