{"_id":"6a7636bd4611c6cc3101ea1a","slug":"six-poles-knocked-down-by-a-dumper-power-outage-in-8-villages-chandauli-news-c-189-1-svns1013-152660-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: डंपर की टक्कर से छह खंभे टूटे, 8 गांवों में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: डंपर की टक्कर से छह खंभे टूटे, 8 गांवों में बिजली गुल
विज्ञापन
चहनियां के रामगढ़ वाया लक्ष्मणगढ़ मार्ग पर डंफर से टूटा बिजली का तार। संवाद
चहनिया। रामगढ़-लक्ष्मणगढ़ मार्ग पर ब़ृहस्पतिवार को तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से बिजली के छह खंभे और तार टूट गए। इससे रामगढ़ समेत आठ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 32 घंटे बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोग बिजली-पानी के संकट से परेशान हैं।
बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि छह खंभे और बिजली के तार टूटकर सड़क पर गिर गए। संयोग अच्छा था कि दुर्घटना के समय आसपास कोई राहगीर या वाहन नहीं था।
इस हादसे रामगढ़, लक्ष्मणगढ़, हसनपुर, कल्याणपुर, देवड़ा, सेमरा, गुरेरा समेत आठ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बीते 32 घंटों से घरों में अंधेरा छाया हुआ है और पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
लोगों के घरों के उपकरण शोपीस बन गए हैं। घरों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए हैं। वहीं, पानी और मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए लोग भटक रहे हैं। शुक्रवार को रात आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
वहीं, बिजली निगम के अवर अभियंता सुभाष यादव ने बताया कि कर्मचारियों की टीम मरम्मत कार्य में जुटी है। क्षतिग्रस्त खंभों को बदलकर लाइन दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है।