फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six people filed nomination for the post of Pradhan of Visheshanpur and Khadehra

Chandauli News: विशेषणपुर और खड़ेहरा के प्रधान पद के लिए छह लोगों ने किया नामांकन

Sun, 09 Feb 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Six people filed nomination for the post of Pradhan of Visheshanpur and Khadehra
नौगढ़/चहनिया। जिले में विशेषणपुर और खड़ेहरा ग्राम पंचायत में प्रधान के खाली पद के लिए हो रहे उपचुनाव में भागीदारी के लिए शनिवार को छह लोगों ने नामांकन किया। दोनों ग्राम पंचायतों में प्रधान की मृत्यु के बाद से ये पद खाली चल रहे थे। शनिवार को विशेषणपुर के प्रधान पद के लिए चार और खड़ेहरा के प्रधान के लिए दो लोगों ने नामांकन किया। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य के खाली पड़े एक पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन


नौगढ़ विकास खंड के विशेषणपुर की ग्राम प्रधान चंपा देवी की पिछले साल बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। शनिवार को नौगढ़ ब्लॉक परिसर में चुनाव अधिकारी सिद्धार्थ सिंह के समक्ष इस खाली पड़े पद के लिए चार दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने वालों में किरण सिंह, कमलावती, रोमा, रंजना सिंह शामिल हैं। उधर, चहनिया खड़ेहरा में प्रधान दीनबंधु की पिछले साल 24 नवंबर को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तब से गांव में प्रधान का पद खाली था। शनिवार को दीनबंधु की पत्नी सुमित्रा देवी और मनीष कुमार राजभर ने ब्लाॅक मुख्यालय पर सहायक निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा के समक्ष उपस्थित होकर नामांकन पत्र दाखिल किया। चकिया विकास खंड के नरहरपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य के खाली पद के लिए शनिवार को तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किया। पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रहीं मधु सिंह के निधन के बाद से यह पद खाली था। एआरओ अनुराग शुक्ला ने बताया कि संजय मौर्य, प्रियंका यादव और भृग भूषण पांडेय ने एक-एक सेट में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। है। 11 फरवरी को पर्चा वापसी व चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। मतदान 19 फरवरी और 21 फरवरी को विकास खंड मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed