फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six pair and special trains will run for Mumbai

मुंबई के लिए चलेगी छह जोड़ी और स्पेशल ट्रेनें

Thu, 15 Apr 2021 06:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Six pair and special trains will run for Mumbai
पीडीडीयू नगर। कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच महाराष्ट्र में लगे मिनी लॉकडाउन के बीच बड़े पैमाने पर श्रमिक ट्रेनों से पूर्वांचल के साथ बिहार वापस लौट रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मुंबई से विभिन्न स्टेशनों के लिए छह जोड़ी और स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 17, 21 और 28 अप्रैल को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन रात 00-25 बजे खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 02.15 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से खुलकर बक्सर होते हुए शाम 05.35 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 18, 22, 25 एवं 29 अप्रैल को दानापुर से सुबह 08.30 बजे खुलकर दिन में 11.50 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रूकते हुए अगले दिन 14.15 बजे छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस पहुंचेगी। इसी तरह सोलापुर गुवाहाटी सोलापुर स्पेशल ट्रेन 19 और 26 अप्रैल को सोलापुर से शाम 17.30 बजे खुलकर दादर, पुणे, कल्याण आदि स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन 02.15 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुुंचेगी। यहां से चलकर बक्सर,पाटलिपुत्र, बरौनी, कटिहार होते हुए रात 00.30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 16, 23 और 30 अप्रैल को गुवाहाटी से सुबह 05.30 बजे खुलकर बरौनी, पाटलिपुत्र होते हुए रात 00.05 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुुंचेगी। यहां से चलकर तीसरे दिन सुबह 07.55 बजे सोलापुर पहुंचेगी। इसी तरह 16 और 20 को पुणे सुबह 86.10 बजे भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन खुलेेगी। यह ट्रेन मनमाड़, इटारसी, जबलपुर होते हुए अगले दिन सुबह 07.55 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से पटना, बाढ़, किउल होते हुए शाम 17.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 17 और 21 अप्रैल की रात 22.00 बजे भागलपुर से पुणे के लिए खुलेगी। बाढ़, पटना होते हुए दूसरे दिन सुबह 07.40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर दूसरे दिन 11.35 बजे पुणे पहुंचेगी । इसी तरह पुणे दानापुर पुणे स्पेशल 16 और 20 अप्रैल को पुणे से 21.30 बजे खुलकर मनमाड़, इटारसी, जबलपुर होते हुए दूसरेे दिन 01.00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से खुलकर बक्सर, आरा होते हुए सुबह 04.40 दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 18 और 22 अप्रैल को दानापुर से सुबह 07 बजे खुलकर आरा, बक्सर होते हुए 10.20 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेेगी। यहां से चलकर तीसरे दिन शाम 16.20 बजे पुणे पहुंचेगी। इसी तरह बांद्रा बरौनी बांद्रा स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से 16 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को 15.45 बजे खुलेगी। इसी तरह वापसी में बरौनी से प्रत्येक सोमवार को रात साढे बारह बजे बांद्रा के लिए यह ट्रेन खुलेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed