फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six nominated for the post of President and four for the post of General Secretary

अध्यक्ष पद के लिए छह और महामंत्री पद के लिए चार ने किया नामांकन

Thu, 12 May 2022 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Six nominated for the post of President and four for the post of General Secretary
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को गहमागहमी के बीच छात्र नेताओं ने विभिन्न पद के लिए नामांकन किया। इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. शमीम राईन, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. इंद्रजीत सिंह, यज्ञनाथ पांडेय, जितेंद्र यादव और श्यामलाल यादव की देखरेख में नामांकन की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर आलोक चौरसिया, ऋषिकेश कुमार, कुलदीप कुमार यादव, रूपेश सिंह, शिवम चौबे व सौरभ यादव ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार गुप्ता, कृष्णकांत रस्तोगी, प्रदीप यादव और शिवा ने नामांकन किया। वहीं महामंत्री के लिए धीरज कुमार, राहुल कुमार, राहुल गुप्ता, ज्ञानप्रकाश मौर्या और पुस्तकालय मंत्री के लिए आलोक कुमार, ओमप्रकाश, गणेश गुप्ता ने नामांकन किया। कला संकाय पद के लिए प्रीति, श्वेत कुमार प्रियदर्शी व शुभम जायसवाल ने नामांकन किया। शिक्षा संकाय पर मात्र एक उम्मीदवार विश्वजीत कुमार ने नामांकन किया है। नामांकन से पूर्व उम्मीदवारों को फीस रसीद, प्रवेश पत्र और नियमित छात्र होने का प्रमाण पत्र प्राचार्य डॉ. प्रदीप पांडेय, डॉ. एमपी सिंह व डॉ. इंद्रदेव सिंह, दयानिधि सिंह से लेना पड़ा। नामांकन के दौरान सीओ अनिरूद्ध सिंह, कोतवाल विनोद मिश्रा, एसओ धीना अजीत प्रताप सिंह, एसओ धानापुर सतेंद्र विक्रम सिंह, कविंद्र नारायण, अखिलेश पांडेय, लखन, धर्मेंद्र यादव, बृजेश यादव, अतुल पांडेय, अरूण पाठक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed