फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six lane road will be built from Kandauli to Adhaura in Bihar for 1433.39 crores

Chandauli News: कंदौली से बिहार के अधौरा तक 1433.39 करोड़ में बनेगी सिक्स लेन सड़क

Tue, 28 Mar 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Six lane road will be built from Kandauli to Adhaura in Bihar for 1433.39 crores
चंदौली के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। चंदौली से धरौली होते हुए बिहार के चांद, चैनपुर और अधौरा तक की सड़क को सिक्स लेन बनाया जाएगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को इसके लिए 1433.39 करोड़ की लागत को स्वीकृति प्रदान की। भारतमाला परियोजना देश में हाईवे के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, ताकि देश भर में माल ढुलाई और यात्रियों की आवाजाही की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके, और इसके परिणामस्वरूप आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल सके। केंद्र सरकार ने 2017 में भारतमालापरियोजना की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

गुजरात और राजस्थान से शुरू होकर पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार और पश्चिम बंगाल से गुजरते हुए सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मिजोरम तक यह परियोजना फैली हुई है। यह परियोजना चंदौली से भी शुरू होनी है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी कि चंदौली के रेवसां गांव से शुरू होकर चंदौली, बिहार के चैनपुर और अधौरा तक की सड़क को सिक्स लेन बनाने के लिए 1433.39 करोड़ की राशि को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके साथ ही ग्रीनफील्ड वाराणसी-रांची-कोलकाता राजमार्ग का निर्माण को भी होगा।
विज्ञापन

कोट----
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा भारतमाला परियोजना के तहत चंदौली-चैनपुर रोड के साथ जंक्शन तक सिक्स-लेन के निर्माण के लिए 1433.39 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इसके लिए मैं नितिन गडकरी को धन्यवाद करता हूं।देश की प्रगति के लिए निरन्तर बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग भाजपा सरकार की विकास दृष्टी और दुनिया में समृद्ध भारत की सोच एवं पहल को दर्शाता है।-डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय,स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
रिपोर्ट--अमरेंद्र पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed