{"_id":"673d00d310ad9a9ee0035194","slug":"six-lane-could-not-get-land-for-religious-places-chandauli-news-c-189-1-svns1011-123362-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्स लेन : धर्म स्थलों के लिए नहीं मिल पाई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्स लेन : धर्म स्थलों के लिए नहीं मिल पाई जमीन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पड़ाव से गोधना तक सिक्स लेन का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी जद में आ रहे 36 धर्म स्थलों में 15 को विस्थापित किया जा चुका है। 21 धर्मस्थलों के लिए प्रशासन अभी तक जमीन ही मुहैया नहीं कराया पाया है। ऐसे में सिक्स लेन के काम में रोड़ा अटक सकता है।
पड़ाव से गोधना तक सिक्स लेन का निर्माण 2022 में शुरू हुआ और इसके पूरे होने की अवधि मार्च 2024 थी। पड़ाव के पास स्थित चर्चित तड़वा वीर बाबा मंदिर सहित करीब 15 अन्य मंदिरों व धार्मिक स्थलों को ही दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है जबकि 21 को शिफ्ट किया जाना बाकी है। दरअसल, पड़ाव से लेकर सुभाष पार्क तक बन रहे सिक्स लेन की जद में आने वाले सभी धार्मिक स्थल सड़क के बीच से हटाए जाने की तैयारी है। ये सड़क के किनारे दूसरी जगह स्थापित होंगे या स्थानीय लोगों की सहमति के बाद किसी अन्य स्थान पर उन्हें स्थापित किया जाना है। इसके लिए कार्यदायी संस्था के साथ लोक निर्माण विभाग व तहसील के अधिकारी स्थानीय लोगों से संपर्क कर रहे हैं। वर्तमान में पड़ाव से शुरू हुआ सिक्स लेन का कार्य चंदासी के बाद नगर क्षेत्र में प्रवेश कर गया है। कार्य में तीन प्रमुख मंदिर आ रहे हैं। इनमें नई बस्ती स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप, दूसरा सर्कस रोड के मोड़ पर और तीसरा कैलाशपुरी मोड़ पर स्थित है। इनके अलावा अन्य कई छोटे मंदिरों व धार्मिक स्थलों को हटाया जाना है। अभी तक जिला प्रशासन इन मंदिरों को शिफ्ट करने के लिए जमीन की तलाश नहीं कर पाया है। कार्यदाई संस्था इन मंदिरों को छोड़कर सड़क का निर्माण करा रही है।
कोट......
सिक्स लेन की जद में आने वाले धर्म स्थलों को हटाने के लिए जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी का सहयोग लिया जा रहा है। जमीन मिलने के बाद नए धर्मस्थलों का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद तेज गति से सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। - राजेश राठौड़, महाप्रबंधक, एप्को कंपनी।