{"_id":"6127d7b3d8f37356221edceb","slug":"six-inspectors-suspended-due-to-negligence-in-investigation-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विवेचना में लापरवाही बरतने पर छह दरोगा निलंबित, धान क्रय केंद्रों पर धांधली की जांच का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विवेचना में लापरवाही बरतने पर छह दरोगा निलंबित, धान क्रय केंद्रों पर धांधली की जांच का मामला
Thu, 26 Aug 2021 11:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:34 PM IST
सार
चकिया कोतवाली क्षेत्र के छह क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ वर्ष 2018 में धांधली के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। धांधली की जांच में लापरवाही बरतने पर एसपी ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले में धान क्रय केंद्रों पर धांधली करके खरीद का आंकड़ा पूरा करने वाले केंद्र प्रभारियों पर दर्ज मुकदमों की विवेचनाओं में सुस्ती बरतने वाले छह दरोगा निलंबित हो गए। एसपी अमित कुमार ने आरोपी उपनिरीक्षकों पर कार्रवाई के साथ पुलिस लाइन में आमद कराने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन
चकिया कोतवाली क्षेत्र के छह क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ वर्ष 2018 में धांधली के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामलों की जांच के साथ विवेचना के लिए उपनिरीक्षक चौथी यादव, शिवानंद वर्मा, सत्यनारायण शुक्ला, अवधेश सिंह, सुनील मिश्रा और राजकुमार को जिम्मेदारी मिली थी। लेकिन तीन वर्ष से अधिक का समय गुजरने के बाद भी उपनिरीक्षक आरोपी प्रभारियों के खिलाफ नियम 141 के तहत नोटिस तामील नहीं कराया।
विज्ञापन
हालांकि कोर्ट में पत्रावली प्रस्तुत होने के बाद मुकदमे का ट्रायल शुरू हो गया। जो कि सुसंगत नहीं था। ऐसे में कोर्ट के निर्देश पर छह उपनिरीक्षकों के खिलाफ एसपी ने निलंबन की कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने बताया कि विवेचना में लापरवाही बरतने पर छह उपनिरीक्षकों को एसपी द्वारा निलंबित किया गया है।
विज्ञापन