फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six hours jammed due to breakdown of segmental truck

ट्रक की कमानी टूटने से छह घंटे लगा जाम

Mon, 07 Sep 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Six hours jammed due to breakdown of segmental truck
कंदवा(चंदौली)। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंदवा थाने के पास रविवार की सुबह लगभग आठ बजे ट्रक की कमानी टूट गई। इससे ट्रक सड़क पर ही खड़ा हो गया और मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। आवागमन ठप हो जाने से लगभग छह घंटे तक भयंकर जाम लगा रहा। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। छह घंटे बाद नई कमानी लगाकर ट्रक को सड़क से हटाया गया। इसके बाद दोपहर के दो बजे आवागमन शुरू हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के अहरौरा से गिट्टी लादकर बलिया जा रहे ट्रक की कमानी सुबह के आठ बजे के लगभग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पई चौराहे पर स्थित थाने के पास अचानक टूट गई। इससे ट्रक वहीं खड़ा हो गया। ट्रक के खड़ा हो जाने से सड़क की दोनों पटरियों पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। कुछ ही देर में सड़क पर लंबा जाम लग गया। यातायात दोपहर के दो बजे तक ठप रहा। आवागमन ठप होने के कारण मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामाना करना पड़ा। उमसभरी गर्मी में जाम में फंसे लोग बिलबिला उठे। नई कमानी लगने के बाद दोपहर के दो बजे से मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed