फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six accused of cyber fraud arrested

साइबर ठगी करने के छह आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Six accused of cyber fraud arrested
चंदौली। लोन दिलाने वाले एप धनी के माध्यम से दूसरे का आधार और पैन कार्ड का उपयोग कर धन निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 94 हजार 920 रुपये, पांच लाख के कीमती 20 मोबाइल सहित कई अहम दस्तावेज मिले हैं। बुधवार को पुलिस लाइन में गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए एएसपी नक्सल सुखराम भारती ने बताया कि एप के जरिए ये लोग एकाउंट बनाते थे। दूसरे का आधार और पैन कार्ड डाल कर उसके नाम से लोन पास कराते थे। यूपीआई के माध्यम से दूसरे खाते में रकम को ट्रांसफर कर लेते थे। इसके बाद लोन देने वाली कंपनी आधार वाले व्यक्ति के पास लोन की रकम लेने पहुंच जाती थी।
विज्ञापन

एएसपी नक्सल ने बताया कि फर्जी ढंग से लोगों के आधार व पैन कार्ड लेकर उनके नाम पर धनी एप्लिकेशन से 10-10 हजार रुपये का लोन लेने वाले छह जालसाजों को पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर धूरीकोट गांव स्थित अंडरपास के समीप से गिरफ्तार किया है। उनके पास से 94 हजार 920 रुपये नगद, पांच लाख रुपये कीमत की 20 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 13 पासबुक, तीन वोटर कार्ड, 16 चेक बुक, 10 पैन कार्ड, 35 सिम कार्ड, 42 रुपे कार्ड, 36 आधार कार्ड, एक सोने की अंगूठी, लैपटाप, दो एइपीएस मशीन, दो बाइक, एक चार पहिया वाहन समेत अन्य वस्तुएं बरामद की गईं । आरोपितों में कंप्यूटर साइंस के जानकार,बैंकों से लोन दिलाने का काम करने वाले और वाहन मालिक भी शामिल हैं। आरोपी पिछले तीन माह से इस प्रकार का कार्य कर रहे थे। अब तक लगभग 40-45 लोगों की आइडी का जुगाड़कर लोन ले चुके है। इस पैसे को यूपीआइ (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिए अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते थे। वहीं आनलाइन खरीदारी भी करते थे। आरोपित लोन दिलाने वाले धनी एप की कमियों का लाभ उठाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। पिछले दिनों हरवंश पांडेय ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके और बेटे के नाम पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने 10-10 हजार रुपये का ऑनलाइन लोन लिया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

चंदौली। एएसपी सुखराम भारती ने बताया कि गिरफ्तार ठगी गिरोह का सरगना वाराणसी के लंका थाना के सुसवाही के सत्संग बिहार कालोनी निवासी दिलीप कुमार सिंह है। इसी तरह लंका थाना के करौंदी स्थित महामनापुरी कालोनी के रहने वाले धीरज कुमार, चंदौली के सकलडीहा थाना के अवाजापुर निवासी नारायण कुशवाहा, बलुआ थाना के कैथी निवासी राहुल सिंह, भदोही के औराई थाना के पुरूषोत्तमपुर निवासी अजीत मौर्या, बिहार प्रांत के कैमूर जिले के चैनपुर थाना के रमौली निवासी प्रांजल पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी ने बताया कि पूरे रैकेट का पता लगाने के लिए और छानबीन की जा रही है। आरोपितों के खातों में पड़े लगभग 20 लाख रुपये की निकासी को ब्लाक कराने के लिए बैंकों को पत्र भेजा गया है। एएसपी ने सीसीटीएनएस में तैनात प्रभारी राहूल सिंह के द्वारा आरोपियों को ट्रेस करने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed