{"_id":"5f25b4ae8ebc3e9fec57ebc5","slug":"silence-on-market-in-bakrid-chandauli-news-vns539067124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद पर बाजार में रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद पर बाजार में रहा सन्नाटा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अगस्त माह में ही प्रत्येक सप्ताह 55 घंटे के संपूर्ण बंदी के नियम को जारी रखा है। शनिवार को बंदी का पूरा असर दिखा। कुर्बानी पर्व ईद उल अजहा पर भी बाजार में पूरी तरह सन्नाटा रहा। बाजार में दुकानें बंद रहीं और लोग घरों में कैद रहे। वहीं निजी वाहनों के न चलने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि नगर के अंदर गलियों में कुछ दुकानें खुली रहीं और वहां लोग घूमते रहे।
प्रदेश सरकार ने 11 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार की रात दस बजे से सोमवार की सुबह दस बजे तक 55 घंटे को संपूर्ण बंदी की घोषणा कर दी। अनलॉक तीन में अगस्त माह में इस नियम को जारी रखा है। एक अगस्त को बंदी के पहले दिन जिले में बाजार बंद रहे। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से ईद उल अजहा पर भी मुस्लिमों से सार्वजनिक रूप से कुुर्बानी न देने और सामूहिक रूप से नमाज अदा न करने का आह्वान किया गया। लोगों ने इसका पालन भी किया। बाजार में दुकानें पूरी तरह बंद रही। लोग बाजार में नहीं निकले। वहीं बंदी को सफल बनाने के लिए जगह जगह पुलिस की तैनाती रही। बेवजह घरसे बाहर निकलने वालों से पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की। घर के बाहर टहल रहे लोगों से पूछताछ की और घर में रहने की हिदायत की। चेतावनी दी कि बाहर निकलने पर कार्रवाई की जाएगी। नगर की गलियों में थोड़ी बहुत हलचल दिखी लेकिन दुकानें आदि बंद रही। दुलहीपुर, नियामताबाद, बबुरी, चकिया, नौगढ़, शहाबगंज, सैयदराजा, चहनियां, सकलडीहा, धानापुर, कमालपुर में बंदी का असर दिखा।
चंदौली। कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार की ओर से लागू प्रतिबंध की वजह से शनिवार को बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। दो दिवसीय लाकडाउन के प्रथम दिन दुकानें बंद रही, जिससे मार्केट में पूरी तरह से कर्फ्यू जैसा माहौल रहा। लोगों ने घरों के बाहर निकलने से परहेज किया। इक्का-दुक्का लोग ही जरूरी काम से बाहर निकले। इसके चलते सड़कों व मार्केट में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस चक्रमण कर हाल चाल लेती रही।