{"_id":"e10fb63b4ec0df1ae1c63828b1209506","slug":"silence-in-chandasi-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदासी मंडी में रहा सन्नाटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदासी मंडी में रहा सन्नाटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 02 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण अंचलों में ग्राम प्रधानी के चुनाव और माह की पहली तारीख को नगर
विज्ञापन
में फल एवं सब्जी की दूकानें बंद रखने के चलते मंगलवार को बाजार में
सियापा छाया रहा।
सड़कों पर आवागमन आम दिंनो की अपेक्षा कम रहा, तो बाजारों में रौनक फीकी रही। कारोबार बंद रहने के चलते लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ ।
मंगलवार को नगर से सटे नियामताबाद व सकलडीहा ब्लाकों में पड़ने वाली ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व ग्रामवार सदस्य पद के लिए मतदान चल रहा था। तो दूसरी तरफ फल एवं सब्जी वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर प्रत्येक माह की पहली तारीख को फल एवं सब्जी की दूकानेम बंद रखीं।
इससे बाजार एवं सब्जी मंडी में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। वहीं ग्रामीण अंचलों में चुनाव के चलते वाहनों का आवागमन ठप सा रहा।
ग्रामीण क्षेत्र से व्यापारी व्यवसायी मजदूर तक बाजार नहीं पहुंचे ।
इससे नगर में प्रतिदिन होने वाली भीड़ नदारद रही। जीटी रोड पर वीरानी सी रही, तो स्कूल कॉलेज बैंक व अन्य सरकारी संस्थानों के बंद होने से सन्नाटा रहा ।
हालांकि नगर में दूकानें तो खुली रहीं, लेकिन खरीददार न होने के कारण दूकानें ग्राहकों से खाली रहीं। दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार चंदासी मंडी में चुनाव के चलते बंदी रही।
ट्रकों के पहिये नहीं हिले और करोड़ों का व्यवसाय प्रभावित हुआ। चंदासी कोयला मंडी में प्रतिदिन लाखों का व्यवसाय होता है।
करीब चार से पांच सौ ट्रक कोयला विभिन्न इलाकों के लिए निकलते हैं।
बुधवार को नियामताबाद ब्लाक में चुनाव था और पूरे इलाके में बंदी रही। ऐसे में चंदासी मंडी में भी न तो मजदूर पहुंचे और काम धाम ठप रहा। मंडी में ट्रक खड़े रहे और ट्रक चालक तास के पत्ते फेंट कर टाइमपास करते दिखे।