{"_id":"65d3c3220e40ca261705fd36","slug":"shweta-honored-with-black-belt-and-certificate-chandauli-news-c-189-1-svns1011-110644-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ब्लैक बेल्ट और सर्टिफिकेट से सम्मानित हुई श्वेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ब्लैक बेल्ट और सर्टिफिकेट से सम्मानित हुई श्वेता
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के करवत स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से सोमवार को गांव में सर्टिफिकेट वितरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लखनऊ में आयोजित बेल्ट ग्रेडिंग में सफल रहने वाली श्वेता पटेल को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत और विशिष्ट अतिथि बखरा गांव के प्रधान सतीश सिंह पटेल रहे। एकेडमी के कोच नीरज पटेल ने बताया कि विगत दिनों प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन लखनऊ की ओर से चौक स्टेडियम में ब्लैक बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया था। इसमें करवत स्पोर्ट्स एकेडमी की श्वेता बेल्ट ग्रेडिंग हासिल करने में सफल रही श्वेता को सर्टिफिकेट और बेल्ट देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सफल अन्य खिलाड़ियों में भी सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने श्वेता पटेल को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव सतीश कुमार सहित अन्य रहे। संवाद