फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shrimad Bhagwat Katha ends heart disorder

हृदय के विकार को समाप्त करता है श्रीमद भागवत कथा

Tue, 03 Nov 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha ends heart disorder
हृदय के विकार को समाप्त करता है श्रीमद भागवत कथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चहनियां। क्षेत्र के महुअर कला में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में जियर स्वामी महाराज ने भक्तों को भागवत कथा के महत्व को समझाया। कहा कि हम सभी को भगवान के अवतारों की कथा बार-बार सुननी चाहिए। भागवत कथा से हृदय का विकार समाप्त हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि जिस घर में श्रीमद्भागवत की पूजा होती है। उस घर में लक्ष्मी का वास होता है। हर घर में श्रीमद्भागवत की पूजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक बार भोजन कर लेने से एक बार सांस ले लेने से काम नहीं चल सकता है। उसी प्रकार एक बार कथा सुनने से काम कैसे चल सकता है। कहा कि भागवत कथा से जीवन में शांति मिलती है। कहा कि जैसे वाल्मिकी ईश्वर का नाम जपते जपते गलत मार्गो से हटकर प्रशस्त मार्गों के अधिकारी बन गए। अंगुली माल डाकू गौतम बुद्ध के उपदेशों को सुन कर अहिंसा का पुजारी बन गया। कालिदास जी अपनी पत्नी की कृपा से जीवन को धन्य कर लिया। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को श्रीमद्भागवत कथा सुननी चाहिए। कर्म के महत्व को समझाते हुए कहा कि कर्म करते समय व्यक्ति को सतर्क रहने की आवश्यकता है। कर्म का फल अकाट्य होता है। इसका फल मिलना है मिलना निश्चित है। जो जैसा कर्म करेगा वैसा फल मिलेगा ही मिलेगा। महाराज ने मांसाहार का विरोध करते हुए कहा कि जीभ के स्वाद के लिए दूसरे जीवो को मारकर खाना दुर्भाग्यपूर्ण है। हर जीव को अपनी जिंदगी जीने का पूर्ण अधिकार है।
विज्ञापन

रिपोर्ट -छोटेलाल पांडेय
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed