फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shrimad Bhagavatam is the form of Lord Shri Hari.

साक्षात श्रीहरि का रूप है श्रीमद्भागवत: जीयर स्वामी

Sat, 28 Aug 2021 08:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagavatam is the form of Lord Shri Hari.
चंदौली के धानापुर में सत्संग व कथा के माध्यम से ही मनुष्य भगवान की शरण में पहुंचता है अन्यथा वह मोह माया के चक्कर में पड़ कर जीवन भर भटकता रहता है। इसलिए समय निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। साथ ही बच्चों को संस्कारवान बनाकर सत्संग व कथा के लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन

यह बातें क्षेत्र के बूढ़ेपुर गांव में चल रहे चतुर्मास यज्ञ के दौरान शनिवार को जीयर स्वामी ने कहीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला में भगवान शिव ने गोपी का रूप धारण कर दर्शन किए। कलयुग में भागवत साक्षात श्रीहरि का रूप है। पावन हृदय से इसका स्मरण मात्र करने पर करोड़ों पुण्य का फल प्राप्त हो जाता है। इस कथा को सुनने के लिए देवी-देवता भी तरसते हैं। दुर्लभ मानव को ही इस कथा के श्रवण का लाभ प्राप्त होता है। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही प्राणी का कल्याण संभव है।
विज्ञापन

श्रीस्वामी ने कहा कि कथा की सार्थकता तभी है जब इसे भाव से सुनने के बाद व्यवहार रूप में धारण किया जाए। कहा कि भागवत कथा सुनने से मन का शुद्धिकरण होता है। इसलिए सद्गुरु की पहचान कर उनका अनुकरण करना चाहिए। अंत में कहा कि भगवान की विभिन्न कथाओं का सार श्रीमद्भागवत मोक्षदायिनी है। इसके श्रवण से परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई और कलियुग में आज भी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिलते हैं। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से प्राणी को मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed