फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shown own in the competition

प्रतियोगिता में दिखाया दम

Mon, 28 Sep 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 28 Sep 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Shown own in the competition
मीडिया इंस्टीट्यूट आफ इनफार्मेशन टेक्नोलाजी व नई दिशा सेवा समिति के
विज्ञापन
संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान, चित्रकला, निबंध, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन नगर पालिका इंटर कालेज में किया गया।

 इसमें कक्षा एक से लेकर स्नातकोत्तर तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा एक से परास्नातक, सामान्य ज्ञान में कक्षा छह से लेकर स्नातकोत्तर, मेहंदी में कक्षा छह से लेकर स्नातकोत्तर व कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

 इस दौरान प्रतिभागियों ने अपनी इच्छानुसार चित्र बनाया। इस दौरान छात्रों को कक्षा के हिसाब से विभिन्न ग्रुप में विभाजित किया गया था।

ग्रुप एक में कक्षा एक से पांच तक, ग्रुप बी में कक्षा छह से आठ तक, ग्रुप सी में कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों को रखा गया था।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण के लाभ, मोदी का शहर व आजादी के आंगन में हिंसा आदि विषयों को चित्रों के माध्यम से उकेरा।

छात्र-छात्राओं ने मेरा बचपन, स्वच्छता के लाभ, हमारी शिक्षा प्रणाली, हमारी राजनीतिक व्यवस्था व अहिंसा आदि विषयों पर निबंध के माध्यम से अपने विचारों को प्रस्तुत किया।

 इस अवसर पर संस्था की चेयरमैन फिरदौस समी, चंदन विश्वकर्मा, फिरोज अहमद, परवेज अहमद, सारिका, शाहिना, अखिलेश, आनंद आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के डायरेक्टर जुबेर अहमद ने दिया। 


 
उधर अलीनगर स्थित श्रीराम कोचिंग सेंटर में रविवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों से हिंदी, इतिहास, रीजनिंग व गणित के प्रश्न पूछे गए। इसमें छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का परिणाम चार अक्तूबर को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed