{"_id":"63052b74fdf10c250c528afa","slug":"showed-talent-in-kho-kho-and-volleyball-chandauli-news-vns670549517","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवी में संभागीय खेल कूद प्रतियोगिता की हुई शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवी में संभागीय खेल कूद प्रतियोगिता की हुई शुरूआत
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय विद्यालय में संभागीय खेल कूद प्रतियोगिता (बालिका) की शुरूआत मंगलवार को हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में गोरखपुर, मनकापुर, मऊ, देवरिया, प्रयागराज, रिहंद नगर, शक्ति नगर केंद्रीय विद्यालयों की टीमों में कुल 320 बालिकाएं प्रतिभाग कर रही है। छात्राएं खो-खो, वालीबाल और क्रिकेट प्रतिस्पर्धाओं में जोर आजमाइश की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरीय मंडल वित्त प्रबंधक एवं नामित अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति आदित्य कुमार आनंद, विशिष्ट अतिथि रेलवे इंटर कॉलेज के प्राचार्य अमरेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य तिथि आदित्य कुमार आनंद ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आज के से बच्चे निश्चय ही खेल के क्षेत्र में हमारे देश के भविष्य हैं। केवी के प्राचार्य केके भारती ने कहा कि हमारा विद्यालय शिक्षा के साथ साथ खेलों को बढ़ावा दे रहा है। इसें पूर्व उद्घाटन समारोह में छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय के खेल शिक्षक आनंद कुमार, इंद्र भूषण सिन्हा, नितिन शुक्ला, विकास यादव, नित्यानंद प्रधान, रेखा कुमारी, चारू भारद्वाज, सरला देवी रहे। संचालन मीडिया प्रभारी और संयोजक मनीष पांडेय ने, प्रबंधन चंद्रशेखर मौर्य ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन विनोद कुमार सिंह ने किया।
पीडीडीयू नगर। केवी के क्षेत्रीय संभागीय खेल कूद प्रतियोगिता में पहले दिन मंगलवार को खो-खो में प्रयागराज और वॉलीबाल में छिवकी विजेता रहा। पहला मैच अंडर 14 खो-खो प्रतियोगिता न्यू कैंट प्रयागराज और रिहंदनगर के बीच हुआ। इसमें न्यू कैंट प्रयागराज विजेता रहा। इसी तहर अंडर 17 खो-खो में न्यू कैंट प्रयागराज ने शक्तिनगर को पराजित किया। वॉलीबाल अंडर 17 में 39 जीटीसी वाराणसी को पराजित कर छिवकी विजेता बनी।

नियामताबाद के गोधना स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते संविदाकर्मी। संवाद- फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन