फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Showed power in kite flying, cricket and tug of war

नौगढ़ महोत्सव में पतंगबाजी, क्रिकेट और रस्साकशी में दिखाया दम

Wed, 05 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Showed power in kite flying, cricket and tug of war
नौगढ़। क्षेत्र के भेड़ा फार्म परिसर में आयोजित नौगढ़ महोत्सव में क्षेत्र के युवाओं ने पतंगबाजी, क्रिक्रेट और रस्साकशी प्रतियोगिताओं में दम खम दिखाया। वहीं नौगढ़ राजकीय इंटर कॉलेज के छात्राओं ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। महोत्सव की शुरूआत मुख्य अतिथि एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता ने आसमान में गुब्बारा छोड़कर किया। बाद में एसडीएम ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि जिले का पिछड़ा तहसील नौगढ़ में संसाधन का काफी अभाव है लेकिन प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस इन्हें अवसर दिए जाने की आवश्यकता है। नौगढ़ महोत्सव की शुरुआत इलाके के नवयुवकों को प्रोत्साहित और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ की छात्राओं ने जागरूकता गीत के माध्यम से मतदाता जागरूकता, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ तथा भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया। बच्चों ने जहां पतंगबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन किया, वही लोकगीत कलाकारों मुन्ना यादव, भोला भंडारी, दशरथ चौहान, सोनी कुमारी समेत अन्य कलाकारों ने अपने गीतों से अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया। तहसील और बार एसोसिएशन के बीच हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में तहसील की टीम विजयी रही। वहीं बसौली और बाघी के बीच खेले गए क्रिकेट प्रतियोगिता में बाघी के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। रस्साकशी प्रतियोगिता ब्लॉक नौगढ़ और बाघी के बीच हुआ। जिसमें बाघी के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। नौगढ़ महोत्सव में उपस्थित जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को भी मुख्य अतिथि ने अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। नौगढ़ महोत्सव में प्रमुख रूप से सीओ नक्सल ऑपरेशन शेषमणि पाठक, तहसीलदार सुरेश चंद्र, प्रधानाचार्य आलोक यादव, असिसटेंट प्रोफेसर अनुराग सिंह, प्रमुख समाज सेवी जयप्रकाश सिंह उर्फ शेरू यादव, वन क्षेत्राधिकारी जयमोंहनी मकसूद हुसैन, बीइओ अवधेश नारायण सिंह, पशु चिकित्साधिकारी राकेश गौतम, बार एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद कुमार, एडवोकेट विजय बहादुर सिंह, एडवोकेट जिला अजीत सिंह यादव, थाना प्रभारी नौगढ़ राजेश सरोज, दीनदयाल पांडे, चौकी प्रभारी रामनयन यादव, एडीओ पंचायत प्रेमचंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed