फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shops of Abir and Gulal adorned before Holi

होली के पहले सजी अबीर व गुलाल की दुकानें

Wed, 24 Mar 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shops of Abir and Gulal adorned before Holi
पीडीडीयू नगर। जैसे-जैसे होली नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे बाजार में ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। सोमवार की बंदी के बाद मंगलवार को बाजार खुले तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों के शोरूम पर देखी गई। इसके अलावा अबीर व गुलाल बेचने वालों की दुकानों पर छात्र-छात्रा खरीदारी करते देखे गए।
विज्ञापन

बाजार में कपड़ों के शोरूम नए डिजाइन के वस्त्रों से सज गए हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए कपड़ों के दुकानदार कई स्कीम भी चला रहे हैं। सबसे ज्यादा भीड़ जींस व टीशर्ट की दुकानों पर जुट रही है। वहीं रेडिमेड कुर्ता व पायजामे की भी मांग हो रही है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए दुकानदारों ने नए व फैंसी स्टाइल के कपड़े शोरूम पर टांग रखे हैं। वहीं किशोरियों व युवतियों की पहली पसंद लहंगा-चुनरी बनी हुई है। गृहिणियां सूट और साड़ी की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने स्कूलों को बंद करने की नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार कक्षा एक से आठ तक के स्कूल 24 व उच्च कक्षाओं के स्कूल 25 मार्च से बंद कर दिए जाने का निर्देश है। स्कूलों में छुट्टी की खबर मिलने के बाद छात्र-छात्राओं की भीड़ अबीर व गुलाल की दुकानों पर उमड़ गई। छात्रों ने स्कूल की छुट्टी से पहले मंगलवार को स्कूल में ही जमकर होली खेली। हालांकि इस दौरान कोरोना गाइडलाइन की धज्जी भी उड़ी। जहां बाजार में लोग बिना मास्क पहले सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने से कतराते दिखे वहीं छात्रों ने भी किसी नियम का पालन नहीं किया। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed