{"_id":"5f0dfbc88ebc3e63954b3cf6","slug":"shops-closed-road-moving-chandauli-news-vns535843923","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानें रही बंद, सड़क पर रही चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानें रही बंद, सड़क पर रही चहल-पहल
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिलाअधिकारी द्वारा पीडीडीयू नगर के कंटेंमेंट जोन को दस दिनों के लिए लॉकडाउन किए जाने के पहले दिन मंगलवार को नगर स्थित जीटी रोड काफी चहल-पहल रही। जबकि इस दौरान जोन की सभी दुकानें बंद रही। वहीं दूसरी तरफ पुलिस दिनभर चक्रमण करती रही। वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेड़िंग की गई थी।
नगर में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने कोरोना संक्रित क्षेत्रों के भ्रमण के बाद वहां हो रही भीड़ को देखते हुए कंटेंमेंट जोन में दस दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की। इसके बाद मंगलवार की सुबह कई लोगों ने दुकानें खोली जिसे पुलिस ने बंद करा दिया। ऐसे में नगर के सभी प्रमुख बाजार दिनभर बंद रहे। वहीं गलियों में भी सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि नगर स्थित जीटी रोड पर भीड़भाड़ देखने को मिली। चालक सवारी वाहन में सवारी भरते नजर आए। नगर में जगह-जगह मेडिकल स्टोर खुले रहे।
पीडीडीयू नगर। नगर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन की लापरवाही लोगों पर कभी भी भारी पड़ सकती है। इस्टर्न बाजार में दो लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद भी मार्ग को पूरी तरह से सील नहीं किया गया है। वहीं संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग भी नहीं की गई है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुछ चुनिंदा मोहल्लों में जाकर वहां से लोगों के सैंपल लेकर कार्य से इतिश्री कर लिया है। इससे लोगों में नाराजगी है। लोगों ने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने की मांग की है। कहा यदि स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से सैंपल नहीं लिए गए तो इस क्षेत्र में संक्रमण अधिक पांव पसार सकता है। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के कंटेंमेंट जोन में एक तरफ जिला प्रशासन की ओर से लॉकडाउन किया गया वहीं दूसरी तरफ गल्लीमंडी में कुछ दुकानदार पुलिस से निगाह बचाकर सामान बेचने में लगे रहे। पुलिस की हूटर बजाकर आती गाड़ी को देखकर ग्राहकों को दुकान के सामने से हटा देते लेकिन गाड़ी के जाते ही फिर से भीड़ लग जाती। वहीं दूसरी तरफ सड़क पर ठेला लगाकर लोग फल व सब्जी बेचते रहे। एलबीएस क्रय विक्रय केंद्र की गलियों में लोगों की भीड़ लगी रही। संवाद
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद जगह-जगह सुरक्षा की दृष्टि से बांस-बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग की गई है । लेकिन कूड़ा बाजार पुलिस चौकी के समीप मैनाताली में लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी है। इसके बाद धड़ल्ले से वाहनों को आवागमन जारी रहा। संवाद
इनसेट
पड़ाव। जिला प्रशासन की ओर से कंटेंमेंट जोन में लॉकडाउन के आदेश के बाद मंगलवार की सुबह क्षेत्र की सभी दुुकानें बंद रही। वहीं बहादुरपुर-भूपौली रोड पर लगा बैरिकेडिंग लगा दी गई है। बावजूद इसके काफी संख्या में लोगों के आवागमन करते रहे। लॉकडाउन के बाद पड़ाव चौराहे से चारों तरफ ऑटो चलते रहे। लोगों के अंदर पुलिस की कार्रवाई को लेकर भय भी नहीं दिखाई दिया। संवाद
रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट - 2882