{"_id":"575c71a84f1c1baf029c6b79","slug":"shop-in-the-shadow-of-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":" धार्मिक स्थल की आड़ में हुए कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल की आड़ में हुए कब्जे
ब्यूरो/अमर उजाला,चंदौली
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण कर बनाए गए धार्मिक स्थलों पर तुरंत हटाने के हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ऐसे स्थलों की सूची बना रहा है। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत के अनुसार अभी तक ऐसे धार्मिक स्थलों की सूची उपलब्ध नहीं हैं लेकिन फौरी तौर पर जिले में 20 से अधिक ऐसे धार्मिक स्थल चिह्नित किए गए हैं। मनमाने तरीके से लोग सड़क पर कब्जा करने के लिए कई बार धार्मिक स्थल बना लेते हैं। कई जगह सड़कों के बीच में बने धार्मिक स्थलों से लोगों को दिक्कत होती है लेकिन आस्था का विषय होने के कारण कोई कुछ कहता नहीं है।
पिछले कुछ वर्षों में सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने के लिए धार्मिक स्थल निर्माण में तेजी आई है। यही नहीं सड़क किनारे, ग्राम समाज की भूमि, सहित अन्य खाली पड़े स्थानों पर धार्मिक स्थलों का निर्माण किया जा रहा है। इसके बहाने भूमि पर कब्जा किया भी किया जा रहा है। और तो और धार्मिक स्थल के बहाने ही व्यवसायिक गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। इसको लेकर जगह-जगह विवाद भी चल रहे हैं लेकिन मामला धार्मिक होने की वजह से जिला प्रशासन सीधे हस्तक्षेप नहीं कर पाता है
पिछले दिनों मामला बढ़ने पर जिला प्रशासन ने सूची तैयार करना शुरू तो कर दिया लेकिन अभी तक सूची पूर्ण नहीं हो सकी है।
डीएम कुमार प्रशांत ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर बने धार्मिक स्थलों की सूची तैयार की जा रही है। सर्वाधिक धार्मिक स्थल चंदौली से पड़ाव के बीच हाईवे पर और पचफेड़वा से पड़ाव तक पुराने जीटी रोड पर है जिन्हें चिह्नित किया जा रहा है। अभी तक हाई कोर्ट के आदेश की प्रति कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई है। हाईकोर्ट का आदेश आते ही उसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। ।