फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shiv Sainiks got shaved against police harassment

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ शिव सैनिकों कराया मुंडन

Mon, 09 Aug 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sainiks got shaved against police harassment
चंदौली। क्राइम ब्रांच कर्मियों द्वारा शिवसेना जिलाध्यक्ष अजय पासवान के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे शिव सैनिकों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्याप्त है। रविवार को शिव सैनिकों ने मुंडन कराकर अपना विरोध प्रकट किया। चेताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संगठन के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

शिवसेना जिलाध्यक्ष अजय पासवान के कहा कि 27 जुलाई को नगर के गंगा रोड पर क्राइम ब्रांच कर्मियों ने उनके साथ मारपीट किया था। इस दौरान उनकी सिखा को पकड़कर मारा गया। जिसका विरोध करने पर लोगों ने फर्जी मुकदमे में फसाने की चेतावनी दी। आरोप लगाया कि पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी मामले की लीपापोती करके दोषी पुलिस कर्मियों को बचाने में लगे है। जबकि 30 जुलाई को मामले की जांच के लिए उन्हें संगठन के माध्यम से प्रार्थना पत्र सौंपा गया था। कहा कि वाराणसी मंडल के पदाधिकारियों को पुलिस दमन की घटना से अवगत करा दिया गया है। कहा कि मंगलवार को मंडलीय पदाधिकारी मामले की जांच के लिए जिले में आ रहे है। इसके बाद आगे की रणनीति तय होगी। इस दौरान चंद्रमोहन सिंह, अशोक, रामाश्रय तिवारी, राजन सिंह, प्रदीप तिवारी, अजय साहनी, श्रीकांत गुप्ता, दीपक पासवान, संजय मौर्य, अशोक पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed