फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shining market, business of three crores

चमका बाजार, तीन तीन करोड़ का हुआ कारोबार

Wed, 19 Oct 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shining market, business of three crores
पीडीडीयू नगर। त्योहारी सीजन में धनतेरस के पूर्व मंगलवार को नक्षत्रों के राजा पुष्य नक्षत्र में खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंचे। शुभ मुहूर्त में लोगों ने सामान की खरीदारी कर मंगल की कामना की। लगभग तीन करोड़ का कारोबार हुआ। धनतेरस से पूर्व ही बाजार में खरीदारों के आने से रौनक छाई रही। लोगों ने कपड़े, ज्वेलरी और इलेक्ट्रानिक्स सहित अन्य सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन

नगर के लाठ नंबर दो जायसवाल स्कूल रोड निवासी पं. संतोष तिवारी और चतुर्भुजपुर निवासी कुंजबिहारी मिश्र ने बताया कि इस वर्ष मंगलवार, राधा अष्टमी और पुष्य नक्षत्र का संयोग बना है। पुष्य नक्षत्र में सिद्ध नाम योग, कर्क राशि में चंद्रमा होने से यह अत्यंत फलदायी रहा। इस दिन वाहन, मकान, सोना चांदी आदि की खरीदारी शुभकारी है। नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को राजा माना जाता है। यह नक्षत्र समृद्धि, संपत्ति और आय में बढ़ोत्तरी करने वाला होता है। पुष्य नक्षत्र के संयोग से सिद्धि योग भी बनता है। इसीलिए लोग खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन

स्वागत इलेक्ट्रानिक के प्रोपेराइटर अजय सचदेवा ने बताया कि धनतेरस के पूर्व पुष्य नक्षत्र में खरीदारी के लिए लोग पहुंचे हैं। टीवी, फ्रिज, गीजर, ओवन, आलमारी आदि की खरीदारी हुई। वहीं बनारस स्वर्ण कला केंद्र की प्रोपेराइटर अनुराधा जायसवाल ने बताया कि कोरोना के बाद इस वर्ष बाजार में रौनक है। लोग निवेश के लिहाज से भी सोने चांदी के गहनों की खरीदारी कर रहे हैं। विशेष कर एंटिक गहनों की मांग अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस पर भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है। वैसे मंगलवार को भी सोने चांदी के गहनों की अच्छी बिक्री हुई है। वहीं साई आटो मोबाइल के प्रोपेराइटर अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि धनतेरस पर बड़े पैमाने पर वाहन बिकेंगे। इसके लिए शोरूम में बुकिंग शुरू हो गई है। युवाओं की पहली पसंद बुलेट बनी हुई है। दमदार स्टाइल और आरामदायक होने की वजह से लोग इसे खरीद रहे हैं। स्थिति यह है कि प्रतिदिन दो से तीन बुलेट की बुकिंग हो रही है।
कोट- इलेक्ट्रानिक्स व्यवसायी संघ के अध्यक्ष निजाम बाबू ने बताया कि जिले में मंगलवार को लगभग तीन करोड़ का कारोबार हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed