फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shikshamitras sent rakhi to PM and CM

शिक्षामित्रों ने पीएम और सीएम को भेजा राखी

Wed, 18 Aug 2021 07:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitras sent rakhi to PM and CM
चंदौली। नगर के सदर बीआरसी पर आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें मंडल अध्यक्ष विजय श्याम तिवारी ने संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित किया। इसके पश्चात महिला शिक्षामित्रों ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम आदित्यनाथ को रखाबंधन के पर्व पर डाक से राखी भेजा और सरकार के घोषणा पत्र के अनुसार स्थाई समाधान मांगा।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड की तर्ज पर प्रदेश सरकार भी शिक्षामित्रों का सेवा नियमावली बनाकर पूर्ण शिक्षक का दर्जा देने का कार्य करें। शिक्षामित्रों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह से भी मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार से शिक्षामित्रों की आशाएं बधी है। मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव राहत देने वाली है, किंतु प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों को स्थाई समाधान देने पर विचार करें। इस दौरान संतोष सिंह, अजय कुमार पांडेय, मधुबाला, आभा सिंह, पुष्पा देवी, शबनम बानो, कल्पना मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed