फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   She used to buy liquor after coming by train, then took it to Bihar by auto.

Chandauli News: ट्रेन से आकर खरीदतीं थी शराब, फिर ऑटो से ले जाती थीं बिहार

Tue, 18 Jun 2024 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
She used to buy liquor after coming by train, then took it to Bihar by auto.
चंदौली। बिहार में शराब बंदी के बाद छोटे-बड़े तस्करों के बहुत सारे गिरोह इलाके में सक्रिय हो गए हैं। इनमें महिलाएं भी शराब की तस्करी से कमाई कर रही हैं। कई महिलाएं ट्रेन से पीडीडीयू नगर आती हैं और यहां के शराब खरीदकर ऑटो से बिहार चली जाती थीं। सोमवार को लीलापुर रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार की गईं तीन महिलाओं ने इसका खुलासा किया। कोतवाली पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाली तीन महिलाओं को लीलापुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया। इनके पास से 131 लीटर शराब बरामद की गई। थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि लीलापुर रेलवे क्रासिंग के पास तीन महिलाएं खड़ी हैं, जिनके पास झोले में संदिग्ध सामान है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों महिलाओं के झोले की जांच की तो 131 लीटर शराब बरामद हुई। गिरफ्तार की गईं महिला तस्करों में बिहार के रोहतास जिले की अनीता देवी, पवित्री देवी और संगीता देवी शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने बताया कि हम ट्रेन से आती हैं और पीडीडीयू नगर से शराब खरीदकर ऑटो से बिहार ले जाती हैं। इसके बाद वहां महंगे दामों में शराब बेचकर कमाई करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed