शर्मनाक: बंद कमरे में छात्राओं को अश्लील गाने सुनाते और प्रेम का इजहार करते थे गुरुजी, बीएसए ने किया सस्पेंड
शिक्षा के मंदिर में शिक्षक द्वारा गंदी हरकत का एक मामला सामने आया है। सहायक अध्यापक छात्राओं को कमरे में बंद कर अश्लील भोजपुरी गाने सुनाते थे और शराब के नशे में धुत होकर उनसे प्रेम का इजहार भी करते थे। आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के चंदौली जिले के उसरी स्थित कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक सूर्यकांत को बीएसए सत्येंद्र सिंह ने निलंबित कर दिया। आरोप है कि सहायक अध्यापक छात्राओं को कमरे में बंद कर अश्लील भोजपुरी गाने सुनाते थे और शराब के नशे में धुत होकर उनसे प्रेम का इजहार भी करते थे। ये बातें छात्राओं ने जांच में अधिकारियों को बताई जिसके बाद कार्रवाई हुई।
कंपोजिट विद्यालय उसरी में पढ़ने वाले बच्चों ने सहायक अध्यापक की करतूत शुक्रवार को अपने अभिभावकों से बताया। कहा कि सहायक अध्यापक सूर्यकांत पांच बच्चियों को स्कूल के कमरे में बंद कर अश्लील भोजपुरी गाना सुनाते हैं। यही नहीं आरोप है कि वे स्कूल में शराब की बोतल लेकर आते हैं। बच्चों से ही पानी मंगाकर कार्यालय में शराब पीते हैं।
अभिभावकों ने की बच्चों का नाम काटने की मांग
शिक्षक की करतूत से आक्रोशित परिजन शनिवार को दर्जनों की संख्या में स्कूल पहुंचे लेकिन किसी तरह मामले की भनक आरोपी सहायक अध्यापक को लग गई। वो स्कूल नहीं पहुंचे। इस दौरान अभिभावकों ने बच्चों का नाम काटने के साथ ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार के दिन नवीन तैनाती पर आए शिक्षक सूर्यकांत द्वारा शराब पीने व अशोभनीय हरकत किये जाने की शिकायत ग्रामीणों और छात्राओं की तरफ से मिली है। ये भी जानकारी हुई कि छुट्टी के बाद भी सूर्यकांत गांव में किसी के घर गए थे और काफी देर तक ठहरे। इस घटना के बाबत आलाधिकारियों को सूचित किया गया।
जिसके बाद बीएसए ने जांच कराई और जांच में आरोप सही पाए जाने पर सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया। बीएसए सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जांच में सहायक अध्यापक द्वारा स्कूल में पढ़ाई के दौरान शराब पीने, छात्राओं के साथ अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने, विद्यालय के समय में रसोइये के घर जाने की बात सही पाई गई है। जिसके आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
शराब पीकर स्कूल आने के मामले में लगातार दूसरे दिन कार्रवाई
विद्यालय में अध्यापकों का शराब पीने का यह नया मामला नहीं है। एक दिन पहले ही शराब पीकर विद्यालय में मारपीट के मामले में बीएसए सत्येंद्र सिंह ने चकरघट्टा थाना क्षेत्र के कुबरीडीह प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृजेश पांडेय को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया था। उनपर दो दिन पहले शराब का सेवन कर विद्यालय में आने, मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप सहायक अध्यापक गोपाल सिंह ने लगाया था। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई थी। इस घटना के दूसरे दिन शहाबगंज में शिक्षक के शराब पीने को लेकर कार्रवाई होना चर्चा का विषय बना हुआ है।