फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shahuji Maharaj worked for social justice: Havaldar

शाहूजी महाराज ने सामाजिक न्याय के लिए कार्य किया : हवलदार

Sat, 27 Jun 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Shahuji Maharaj worked for social justice: Havaldar
समाजवादी पार्टी कार्यालय में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम को संबो​धित करते जिलाध
सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं महान समाज सुधारक छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज उन दूरदर्शी लोगों में थे, जिन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा तथा पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1894 से 1922 तक कोल्हापुर रियासत के शासक के रूप में समाज के वंचित वर्गों के हित में छत्रपति शाहूजी महाराज ने कई जनकल्याणकारी निर्णय लिए।
विज्ञापन

समाजवादी चिंतक जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने विशेष रूप से दलितों, पिछड़ों और वंचित समुदायों के लिए शिक्षा को बढ़ावा दिया। उन्होंने छात्रावासों की स्थापना कर आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराया तथा छात्रवृत्तियां प्रदान कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1902 में उन्होंने सरकारी नौकरियों में पिछड़े वर्गों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक पहल की।
संचालन समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया।
इस दौरान विधायक डॉ. एचएन सिंह पटेल, राम समुझ राम, दीपचंद विशारद, संतोष कुमार गौतम, गौरव यादव, जगदीश प्रसाद, आशीष यादव, प्रदीप कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed