फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seven youths who came to give typing test instead of others were caught

Chandauli News: दूसरे की जगह टाइपिंग टेस्ट देने आए सात युवक पकड़े गए

Sun, 26 Mar 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Seven youths who came to give typing test instead of others were caught
शंभू नाथ इंजीनियरिंग कॉलेज में सिविल कोर्ट भर्ती परीक्षा में टाइपिंग टेस्ट दूसरे की जगह टेस्ट देने आए सात लोग पकड़े गए। फोटो और फिंगर प्रिंट का मिलान नहीं होने पर उनको पुलिस को सौंप दिया गया। परीक्षा नियंत्रक अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि 25 मार्च को टाइपिंग टेस्ट में फतेहपुर जनपद के बिंदकी, मोहीउद्दीनपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार सिंह, प्रयागराज के मेंहदौरी निवासी अजय कुमार पटेल, शाहगंज, गढ़ी कला मोहल्ला निवासी सूरज कुमार सोनकर, दरियाबाद, अतरसुइया निवासी चंदन कुमार सोनकर, मिर्जापुर, महुरिया-पांडेयपुर निवासी पंकज कुमार सोनकर, बिजनौर जिले के अफजलगढ़ धामपुर के बेगम सराय निवासी अमित कुमार और चंदौली जनपद के जगदीशपुर कंडवा, अदासर निवासी दीपक कुमार शर्मा दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने के लिए आए थे। फोटो और फिंगर प्रिंट प्रवेश पत्र से मिलान में अंतर होने पर उनको पुलिस को सौंप दिया गया। प्रकरण में परीक्षा नियंत्रक की तहरीर मुकदमा दर्ज करके उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed