{"_id":"5e4c3e128ebc3ef296359b69","slug":"seven-thousand-students-left-the-exam-in-chandauli-chandauli-news-vns511535167","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में सात हजार छात्रों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में सात हजार छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के एलबीएस बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की जांच करती शिक्षिक
- फोटो : CHANDAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड की परीक्षा मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 7218 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में हाई स्कूल हिंदी व शाम की पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी की परीक्षा हुई। जहां पंजीकृत 70 हजार 247 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 62 हजार 997 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा के दौरान डीएम और एसपी व डीआईओएस ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का परीक्षण किया। दोनों पालियों में परीक्षा के दौरान कोई नकलची पकड़ में नहीं आया।
जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में 95 परीक्षा केंद्रों पर हुई। पहले दिन मंगलवार को सुबह 8 से सवा 11 बजे तक पहली पारी की परीक्षा हाईस्कूल हिंदी विषय की हुई। इसमें पंजीकृत 38 हजार 253 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 33995 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं 4207 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा शाम को दूसरी पाली इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा 2 से 5.15 बजे तक चली। इसमें पंजीकृत 31994 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 28983 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं 3011 परीक्षार्थी परीक्षा से दूर रहे। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्रों के गेट पर ही जांच की गई।वहीं केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से प्रत्येक कक्षों की निगरानी रखी गई।
यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही छात्राओं का परीक्षा केंद्र पर अपना रोल नंबर ढूंढने में काफी मशक्कत करना पड़ा। इसे लेकर खासकर विद्यार्थी परेशान दिखे। जिनके प्रवेश पत्र में कुछ गडबड़ी थी। वहीं परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सचल दल, सेक्ट्रर मजिस्ट्रेटों संग नकल रोकने में लगी टीम को कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं मिला। वहीं परीक्षा की सूचना देने के लिए बनाए गए कंट्रोल रुम को सही आंकड़ों के देने में कई घंटों लग गए। इससे बोर्ड के कंट्रोल रुम में सूचना देने में परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
चंदौली। यूपी बोर्ड की परीक्षा मंगलवार को जिले के 95 केंदों पर संपन्न हुई। डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी हेमंत कुटियाल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। जहां अधिकारियों ने सीसी टीवी कैमरा, राउटर, वायस रिकार्डर समेत तकनीकी सुविधाओं निरीक्षण किया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को हर हाल में नकल रोकने का निर्देश दिया। चेताया कि परीक्षा के दौरान नकलची पकड़े जाने पर व्यवस्थापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। डीएम और एसपी मंगलवार की सुबह परीक्षा आरंभ होने के बाद पीडीडीयू नगर स्थित रामकृष्ण इंटर कालेज पहुंचे। केंद्र में उन्होंने सीसी टीवी कैमरे के फुटेज देखे और कक्ष में पहुंच परीक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद दोनों अधिकारी मोदी नगर स्थित जायसवाल इटंर कालेज पहुंचे। यहां भी सीसी टीवी कैमरे की पड़ताल की। वहीं वायर रिकार्डर समेत अन्य इंतजामों का अवलोकन किया। कहा कि सीसी टीवी कैमरा किसी भी हाल में बंद नहीं होना चाहिए। बिजली के लिए केंद्र प्रभारी वैकल्पिक इंतजाम करें। प्रश्न पत्रों को डबल लाक में रखा जाए। वहीं पेपर की सील सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में ही खोली जानी चाहिए। ताकि पारदर्शिता बनी रहे। कोई भी कक्ष निरीक्षक बिना पहचान पत्र के ड्यूटी नहीं करेंगा। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जाए।