फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seven prisoners were involved in robberies in banks

बैंकों में हुई चोरियों में शामिल सात बंदी

Thu, 25 Feb 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 25 Feb 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Seven prisoners were involved in robberies in banks
जिले के  बलुआ व धानापुर थाना क्षेत्र में स्थित दो बैंक शाखाओं में गत
विज्ञापन
दिनों हुई चोरी का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

बलुआ थाना व क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार की रात बलुआ थाना क्षेत्र  के बैराठ गांव स्थित प्राइमरी पाठशाला में चोरी की योजना बना रहे सात चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने दोनों बैंकों में चोरी करने के साथ ही सकलडीहा बाजार स्थित सराफा की दूकान में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

तलाशी के दौरान उनके पास से सवा किलो चांदी, पासबुक व चेकबुक के अलावा कंप्यूटर के पार्ट बरामद हुए हैं।
पुलिस लाइन कार्यालय में बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए एसपी अमित वर्मा ने बताया कि बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ स्थित यूबीआई व धानापुर थाना क्षेत्र के आवाजापुर स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में गत दिनों सेंध लगाकर की गई चोरी में सभी आरोपी शामिल थे।

 इसके अतिरिक्त चोरों ने सकलडीहा बाजार स्थित सराफा की दूकान का शटर तोड़कर आभूषण चुराया था। इन घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई थी।


मंगलवार की रात सूचना प्राप्त हुई कि कुछ चोर बैराठ स्थित प्राइमरी पाठशाला परिसर में चोरी की योजना बनाने के लिए जुटे हैं। इसके बाद बलुआ पुलिस व   क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दबिश देकर सभी सात चोरों को पकड़ लिया।
इस दौरान उनके पास से चोरी का कंप्यूटर मानिटर, स्कैनर, प्रिंटर, चेकबुक व पासबुक के अतिरिक्त चोरी का एक किलो 800 ग्राम चांदी बरामद हुआ।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी रवि यादव, अयान हैदर, संजय पासवान, मुहम्मद मेराज, पिंकू चौहान, मुन्ने बाबू को जेल भेज दिया। साथ ही एसपी ने मामले का पर्दाफाश करने वाली टीम को पुरस्कार देने की      घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed