फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seven people returned to the district from Britain, there was uproar

ब्रिटेन से जिले में लौटे सात लोग, मची खलबली

Fri, 25 Dec 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Seven people returned to the district from Britain, there was uproar
पीडीडीयू नगर। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया रूप मिलने के बाद देेश सहित जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। कारण कि ब्रिटेन से इस महीने के शुरूआत में सात लोग घर लौटे हैं। वहां कोरोना के नए रूप मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सभी की जांच पड़ताल के बाद होम क्वारंटीन कर दिया है। वहीं शासन से मिले निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बाहर से आने वालों पर भी कड़ी निगरानी रख रहा है। ब्रिटेन में पिछले दिनों कोरोना का नया रूप सामने आने के बाद से जहां देश में 31 दिसंबर तक हवाई उड़ाने रोकने के निर्देश है। वहीं इस महीने में छह से 10 दिसंबर बीच सात लोग ब्रिटेन से जिले में लौटे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि छह दिसंबर से लेकर विभिन्न तारीखों में जिले में सात लोग ब्रिटेन से लौटे हैं। केंद्र सरकार की निर्देश पर शासन से मिली जानकारी के बाद सभी लोगों की जांच कर उन्हें होम क्वारंटीन करने की सलाह दी गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। होम क्वारंटीन के बाद उनकी निगरानी की जा रही है। साथ ही कोरोना संक्रमण और इसके नए रूप के फैलाव से रोका जा सके इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम विशेष सतर्कता बरत रही है। ताकि बाहर से आने वालों की जांच कर होम क्वारंटीन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed