{"_id":"6673487486a78029200dfc19","slug":"seven-jam-points-of-the-city-where-there-is-jam-for-hours-in-the-morning-and-evening-for-10-years-administrative-arrangements-are-ineffective-chandauli-news-c-189-1-svns1013-116213-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शहर के सात जाम पॉइंट, जहां 10 वर्षों से सुबह-शाम घंटों लगता है घंटों जाम, प्रशासनिक इंतजाम बेकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शहर के सात जाम पॉइंट, जहां 10 वर्षों से सुबह-शाम घंटों लगता है घंटों जाम, प्रशासनिक इंतजाम बेकाम
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जाम शहर जिले की पुरानी समस्या है। रोजाना घंटों जीटी रोड और गलियां जाम की जद में रहती हैं। इसका एक ही कारण है अतिक्रमण। स्थानीय दुकानदार, रेहड़ी व्यवसायी और सवारी वाहन चालकों की मनमानी से अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। अतिक्रमण से पूरा शहर पटा हुआ है। जीटी रोड पर अतिक्रमण ज्यादा है। यहां जाम लगने पर वाहन चालक गलियों की ओर रूख कर लेते हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने से गलियों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। शहर में सात ऐसे प्रमुख स्थान हैं जहां पिछले दस वर्षों से जाम की समस्या बनी हुई है। जाम में लोग रोजाना घंटों परेशान रहते हैं। यहां अतिक्रमणकारियों का राज है। इनपर नगर पालिका और प्रशासन के अतिक्रमण रोधी अभियान का कोई असर नहीं है। प्रशासन की ओर से एक वर्ष में पांच से छह बार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए गए। लेकिन अतिक्रमण जस का तस है।
-- -- -- -- -- -- -पाॅइंट-1
मुगलसराय कोतवाली-नई सट्टी मार्ग
मुगलसराय कोतवाली-नई सट्टी मार्ग पर शहर की प्रमुख सब्जी मंडी है। सब्जी मंडी के चलते सड़क पर फल और सब्जी के सैकड़ों ठेले और दुकानें लगती हैं। कोतवाली के गेट पास तक फल-सब्जी के ठेले और दुकानें दिखती हैं। इससे यहां सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है।
-- -- -- --
पॉइंट-2
नई सट्टी-लाठ नंबर दो पुलिया मार्ग
शहर में जीटी से नई सट्टी से होते हुए लाठ नंबर दो स्थित पुलिया तक अतिक्रमण का राज है। इससे यहां रोजाना घंटों जाम लगता है। यहां संकरी सड़क पर ही ठेले और दुकानें सजती हैं। खरीदार बेतरतीब वाहन खड़ा करते हैं।-- -- -- --
विज्ञापन
पॉइंट-3
जीटी रोड-परमार कटरा-गल्ला मंडी तिराहा मार्ग
जीटी रोड पर परमार कटरा से लेकर गल्लामंडी तिराहे तक शाम में जाम की समस्या गहरा जाती है। यहां वाहनों की कतार लग जाती है। सड़क पर दोनो तरफ अतिक्रमण है। खरीदारों के पैदल चलने तक की जगह नहीं है।
-- -- -- -- -- -- --
पॉइंट-4
गल्लामंडी-शराब खाना मार्ग
नगर के जीटीरोड स्थित गल्लामंडी तिराहे से लेकर गल्लामंडी में अंदर शराब खाने वाली गली रोजाना जाम की जद में रहती है। यहां दुकानदारों अपनी दुकान आगे तक बढ़ा लिए हैं। दुकानदार सड़क पर वाहन खड़ाकर माल उतरवाते हैं। इससे यह मार्ग हमेशा जाम की जद में रहता है।
-- -- -- -- -- --
पॉइंट 5
..............................
रेलवे गेट नंबर एक-जीटीरोड मार्ग
नगर स्थित रेलवे गेट नंबर एक पर भी हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां सवारी के चक्कर में ई-रिक्शा और ऑटो वाले आधी सड़क घेरे रहते हैं। राहगीरों के लिए मात्र तीन से चार मीटर का ही रास्ता बचता है।
-- -- -- -- -- --
पॉइंट6
-- -- -- -- -- --
रेलवे गेट नंबर दो-जीटी रोड मार्ग
नगर स्थित रेलवे गेट नंबर दो-जीटी रोड मार्ग पर सड़क के दोनो तरफ 150 से ज्यादा रेहड़ी व्यवसायी ठेले और खोमचे लगाते हैं। स्टेशन नजदीक होने से दुकानदार पटरी तक दुकान लगा लेते हैं। जो जगह बचती है वहां लोग वाहन खड़ा कर देते हैं। गेट पास ही ई-रिक्शा और ऑटो वाले सवारी भरने लगते हैं। जीटीआर ब्रिज तक वाहन की कतार पहुंच जाती है।
-- -- -- -- -- -- --
पॉइंट 7
..........................
पुराना रोडवेज बस स्टैंड-जीटीआर ब्रिज मार्ग
नगर पुराना रोडवेज बस स्टैंड के पास जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां भी सड़क पर चकिया, चंदौली, नियामताबाद, सकलडीहा, कमालपुर, धानापुर, चहनिया आदि जाने वाले सवारी वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं। जिससे जाम लगा रहता है। वहीं सब्जी मंडी होने के कारण लोगों का आवागमन भी यहां काफी होता है।
-- -- -- -- -- -- -- --
लोगों से बातचीत
........................
-- अधिक सामान बेचने के चक्कर में ठेले वाले थोड़ा-थोड़ा करते आगे बढ़ जाते हैं। जिससे रोड पर भी ठेला लगाने से भी नहीं हिचकते हैं। ठेले वालों को सड़क से हटकर ठेला लगाना चाहिए -संजय कुमार, बौरी
- शहर में जाम लगने के कारणों पर कार्य करते हुए प्रशासन को अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। - कृष्णा जायसवाल, शाहकुटी
- नगर में दुकानदारों दुकान के बाहर तक सामान रखते हैं। ऐसे में पटरी पर वाहन खड़ा करने तक की जगह नहीं रहती है। जिससे जाम लगता है। जीत बिंद,बरहुली
-- नगर पालिका प्रशासन को चाहिए की सड़क पर एक लाइन बना दें ताकि कोई भी व्यक्ति अपने वाहनों को उस लाइन के बाहर न खड़ा करें और ठेला संचालकों को भी उनकी सीमा के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। -- रामसेवक यादव, मवई खुर्द
कोट
-- -- -- -
प्रशासन की ओर से अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जाती है। अब नगर पालिका के साथ मिलकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। कोई ठेला या किसी भी दुकानदार का सामान सड़क पड़ा मिलेगा उसे जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-- अनिरुद्ध सिंह,डिप्टी एसपी, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली-नई सट्टी मार्ग
मुगलसराय कोतवाली-नई सट्टी मार्ग पर शहर की प्रमुख सब्जी मंडी है। सब्जी मंडी के चलते सड़क पर फल और सब्जी के सैकड़ों ठेले और दुकानें लगती हैं। कोतवाली के गेट पास तक फल-सब्जी के ठेले और दुकानें दिखती हैं। इससे यहां सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
पॉइंट-2
नई सट्टी-लाठ नंबर दो पुलिया मार्ग
शहर में जीटी से नई सट्टी से होते हुए लाठ नंबर दो स्थित पुलिया तक अतिक्रमण का राज है। इससे यहां रोजाना घंटों जाम लगता है। यहां संकरी सड़क पर ही ठेले और दुकानें सजती हैं। खरीदार बेतरतीब वाहन खड़ा करते हैं।
विज्ञापन
पॉइंट-3
जीटी रोड-परमार कटरा-गल्ला मंडी तिराहा मार्ग
जीटी रोड पर परमार कटरा से लेकर गल्लामंडी तिराहे तक शाम में जाम की समस्या गहरा जाती है। यहां वाहनों की कतार लग जाती है। सड़क पर दोनो तरफ अतिक्रमण है। खरीदारों के पैदल चलने तक की जगह नहीं है।
पॉइंट-4
गल्लामंडी-शराब खाना मार्ग
नगर के जीटीरोड स्थित गल्लामंडी तिराहे से लेकर गल्लामंडी में अंदर शराब खाने वाली गली रोजाना जाम की जद में रहती है। यहां दुकानदारों अपनी दुकान आगे तक बढ़ा लिए हैं। दुकानदार सड़क पर वाहन खड़ाकर माल उतरवाते हैं। इससे यह मार्ग हमेशा जाम की जद में रहता है।
पॉइंट 5
..............................
रेलवे गेट नंबर एक-जीटीरोड मार्ग
नगर स्थित रेलवे गेट नंबर एक पर भी हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां सवारी के चक्कर में ई-रिक्शा और ऑटो वाले आधी सड़क घेरे रहते हैं। राहगीरों के लिए मात्र तीन से चार मीटर का ही रास्ता बचता है।
पॉइंट6
रेलवे गेट नंबर दो-जीटी रोड मार्ग
नगर स्थित रेलवे गेट नंबर दो-जीटी रोड मार्ग पर सड़क के दोनो तरफ 150 से ज्यादा रेहड़ी व्यवसायी ठेले और खोमचे लगाते हैं। स्टेशन नजदीक होने से दुकानदार पटरी तक दुकान लगा लेते हैं। जो जगह बचती है वहां लोग वाहन खड़ा कर देते हैं। गेट पास ही ई-रिक्शा और ऑटो वाले सवारी भरने लगते हैं। जीटीआर ब्रिज तक वाहन की कतार पहुंच जाती है।
पॉइंट 7
..........................
पुराना रोडवेज बस स्टैंड-जीटीआर ब्रिज मार्ग
नगर पुराना रोडवेज बस स्टैंड के पास जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां भी सड़क पर चकिया, चंदौली, नियामताबाद, सकलडीहा, कमालपुर, धानापुर, चहनिया आदि जाने वाले सवारी वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं। जिससे जाम लगा रहता है। वहीं सब्जी मंडी होने के कारण लोगों का आवागमन भी यहां काफी होता है।
लोगों से बातचीत
........................
- शहर में जाम लगने के कारणों पर कार्य करते हुए प्रशासन को अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। - कृष्णा जायसवाल, शाहकुटी
- नगर में दुकानदारों दुकान के बाहर तक सामान रखते हैं। ऐसे में पटरी पर वाहन खड़ा करने तक की जगह नहीं रहती है। जिससे जाम लगता है। जीत बिंद,बरहुली
कोट
प्रशासन की ओर से अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जाती है। अब नगर पालिका के साथ मिलकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। कोई ठेला या किसी भी दुकानदार का सामान सड़क पड़ा मिलेगा उसे जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।