फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sent proposal for widening, strengthening of 22 roads

22 सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव भेजा

Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Sent proposal for widening, strengthening of 22 roads
पीडीडीयू नगर। चंदौली सांसद और कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी के शिवपुर और अजगरा तथा चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, सैयदराजा तथा सकलडीहा विधान सभाओं की 22 सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का विशेष आग्रह प्रस्ताव उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पास स्वीकृति के लिए भेजा है। चुनाव के दौरान डॉ पांडेय ने सड़कों की दशा सुधारने का वादा किया था। इसके साथ ही डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने संसदीय क्षेत्र की विधानसभाओं की महत्वपूर्ण 34 सड़कों के मरम्मत तथा नवीनीकरण का प्रस्ताव भी उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य को भेजा है। 22 सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराने के भरोसे के साथ उन्होंने मुख्य अभियंता वाराणसी को निर्देश देकर मरम्मत कार्य जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया है। डॉ. पांडेय ने भी मुख्य अभियंता वाराणसी से वार्ता कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed