{"_id":"65d650fdf18d376f3008b694","slug":"sent-mother-to-market-to-get-chaat-samosas-and-married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-chandauli-news-c-189-1-svns1010-110752-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मां को चाट-समोसा लाने को बाजार भेजा और फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मां को चाट-समोसा लाने को बाजार भेजा और फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान
विज्ञापन
कस्बा में बुधवार की शाम एक विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। विवाहिता ने पहले घर से दूर करने के लिए अपनी मां को चाट-समोसा लाने के लिए बाजार भेजा और उसके जाने के बाद खुदकुशी कर ली। उसका पति तीन दिन पहले उसे मायके छोड़कर गया था।
नौगढ़ थाना क्षेत्र के पंचायत बाघी निवासी अशोक कुमार की बेटी आरती की शादी तीन साल पहले सोनभद्र जिले के पन्नूगंज के पड़री, नरोखर गांव निवासी पिंटू से हुई थी। तीन-चार दिन पहले ही उसका पति उसे मायके में छोड़कर चला गया। बुधवार को सायं काल आरती ने मां को चाट, समोसा लाने के लिए मार्केट भेज दिया। इधर छ: बजे आरती कमरे में साड़ी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद बाद चाट, समोसा और सब्जी लेकर आरती की मां सोनिया घर पहुंची तो देखा बेटी फंदे से लटक रही है, यह देखकर चिल्लाते हुए वह गश खाकर गिर पड़ी। जब तक उसे नीचे उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर आसपास के लोगों के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता के ससुराल वालों को सूचना दी। थाना पुलिस उपनिरीक्षक अवधेश सिंह ने बताया कि अभी तक विवाहिता ने ऐसा क्यों किया, इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतका की मां ने अभी बयान दर्ज नहीं करवाए हैं। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।