{"_id":"610e343dd4326a7c6a577f12","slug":"sensational-murder-case-in-chandauli-video-of-young-man-being-beaten-to-death-goes-viral-police-says-incident-in-mutual-dispute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज वारदात: युवक को रस्सी से बांध पीट-पीटकर हत्या करने का वीडियो वायरल, पुलिस बता रही आपसी विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज वारदात: युवक को रस्सी से बांध पीट-पीटकर हत्या करने का वीडियो वायरल, पुलिस बता रही आपसी विवाद
Sat, 07 Aug 2021 12:58 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:58 PM IST
सार
वायरल वीडियो चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के महरथां गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि मामला आपसी विवाद का है।
विज्ञापन
पीट-पीटकर हत्या करने का वीडियो वायरल
- फोटो : स्क्रीनशॉट
विस्तार
एक युवक को रस्सी से बांधकर पीट-पीटकर हत्या करने का वीडियो शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निर्मम हत्या का वीडियो काफी भयावह है। वायरल वीडियो चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के महरथां गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस घटना के बारे में कहा कि मामला आपसी विवाद का है।
विज्ञापन
दलित युवक की हत्या का आरोप परिजन सहित कई ग्रामीणों पर है। हालांकि अभी तहरीर नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार जिस युवक की हत्या की गई है वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि कई दिनों पहले ही मृतक ने गांव के कई लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
जिसके बाद बीते बृहस्पतिवार को गांव के ही कुछ लोगों ने युवक को रस्सी से बांधकर लाठी-रॉड से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। वायरल वीडियो में महिलाएं भी दिख रहीं हैं। घटना का वीडियो सामने आने पर सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि युवक की मौत तो जरूर हुई है पर यह मामला आपसी विवाद का है और पुराना है। हालांकि अन्य सवालों के जवाब से पुलिस बचती दिखी।
विज्ञापन