फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sensation spread after meeting woman's body from well

महिला का शव कुंए से मिलने से फैली सनसनी

Fri, 24 Dec 2021 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Sensation spread after meeting woman's body from well
कंदवा। स्थानीय थाना के गौंवाचावर ककरैत गांव के बीच में स्थित झाड़ जंखाड़ से पटे पुराने कुएं से 36 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार पास के गांव के कुछ बच्चे सिवान में गए थे। कुंए के पास जंगली बेर को देख कर कुंए के पास चले गए। उन्होंने कुएं में झांक कर देखा तो महिला का शव पड़ा था। यह देख बच्चे शोर मचाते हुए गांव पहुंचे और इसकी जानकारी लोगों को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर कंदवा पुलिस व सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने संतोष, मराछु की सहायता से मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने दो सप्ताह पूर्व महिला की मौत होने का अंदेशा जताया। मृत महिला के शरीर पर गुलाबी रंग की कुर्ती व काला रंग का सलवार था। पुलिस ने मौके पर जुटे लोगों से शिनाख्त की कोशिश किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंके जाने की चर्चा जोरों पर है। इस संबंध में सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed