{"_id":"61099edf8ebc3ec34f17cd50","slug":"seeing-the-police-the-animal-smugglers-jumped-from-the-bridge-into-the-river-chandauli-news-vns604133155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को देखकर पुल से नदी में कूद गए पशु तस्कर, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को देखकर पुल से नदी में कूद गए पशु तस्कर, गिरफ्तार
विज्ञापन
शहाबगंज। स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार को कर्मनाशा नदी के पुल के पास जांच के दौरान दो पिकअप का पीछा किया। कर्मनाशा नदी पर दोनो तरफ से पुलिस से घिरा देखकर पशु तस्कर कर्मनाशा नदी में कूद गए। हालांकि पुलिस ने पुल के नीचे उतरकर पांच पशु तस्करों को पकड़ लिया। पिकअप से 11 गोवंश बरामद किए। बरामद पशुओं में दो की मौत हो चुकी थी। पुलिस शेष नौ पशुओं का इलाज कराने के बाद उन्हें क्षेत्र के पशुपालकों को सौंपने की तैयारी करने के साथ पकड़े गए तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस नदी पर बने पुल पर वाहनों की जांच कर रही थी। उसी समय सूचना मिली कि पशुओं से लदे दो पिकअप शहाबगंज-इलिया मार्ग से होकर बिहार की ओर जाने वाले हैं। इस पर पुलिसकर्मियों ने पुल के दोनों छोर पर घेरा बंदी कर ली। दोनों पिकअप को उन्होंने पुल के बीचोबीच घेर लिया। पुलिस से अपने आपको घिरा देख पशु तस्कर व चालक वाहनों को छोड़कर कर्मनाशा नदी में कूदकर भागने लगे। यह देख दो पुलिसकर्मी उनके पीछे नदी में कूद गए। शेष पुलिसकर्मी नदी के किनारे खडे़ होकर तस्करों को घेरने लगे। कुछ देर बाद पुलिस ने पांचों पशु तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने तस्करों के पास से दो तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। वहीं दोनों पिकअप से 11 पशु बरामद हुए। इनमें दो पशुओं की मृत्यु हो गई थी। बाकी नौ पशुओं का इलाज कराकर पुलिस उन्हें पशुपालकों को सौंपने की तैयारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार पकड़े गए पशु तस्करों में मुरादाबाद निवासी अरमान कुरैशी, प्रयागराज निवासी मो. सलीम, बिहार निवासी आरिफ कुरैशी, जुल्फेकार कुरैशी व सलीम कुरैशी शामिल हैं। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, एसआई आनंद प्रजापति, विजय बहादुर, जंग बहादुर शामिल थे।