फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seeing the displeasure of the farmers, the minister canceled the program: Ramkishun

किसानों की नाराजगी को देख मंत्री ने किया कार्यक्रम रद्द: रामकिशुन

Sun, 28 Aug 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Seeing the displeasure of the farmers, the minister canceled the program: Ramkishun
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि जनपद का किसान बाढ़ और सूखे की मार दोनो एक साथ झेल रहा है। समस्या का समाधान न होने पर किसान अब गांव छोड़कर प्रदर्शन के लिए हाइवे को चुन रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि शासन और प्रशासन पूरी तरह से किसानों के प्रति गंभीर नहीं है। पूर्व सांसद रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों के आक्रोश को देखते हुए जनपद आगमन पर आने वाले मंत्री पहले ही अपना कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री व वाराणसी के मंडल प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ का प्रकोप और सूखे की मार झेल रहे किसानों से मिलने वाले थे लेकिन उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed