फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seeing the crowd of complainants, the DM organized a class of officers

फरियादियों की भीड़ देख डीएम ने लगाई अफसरों की क्लास

Sun, 28 Aug 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Seeing the crowd of complainants, the DM organized a class of officers
विकासखंड पर जन चौपाल के लिए पहुंचे डीएम संजीव सिंह ने फरियादियों की भारी भीड़ देखकर अफसरों की क्लास लगाई। कहा कि ऐसा लगता है कि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हैं और जनता की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। कहा कि अगर शिकायत का समाधान नहीं हुआ तो अधिकारियों के खिलाफ जांच भी कराएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों ने चेतावनी दी कि शिकायतों के समाधान की जांच फरियादियों के मोबाइल पर बात करके की जाएगी। शिकायतकर्ता के संतुष्ट न होने की स्थिति में अब वह अधिकारियों के खिलाफ जांच भी कराएंगे। नौगढ़ दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम संजीव कुमार सिंह ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुने और इसका समय से समाधान कराएं, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े। उन्होंने जमीनी विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध कर राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर जाकर बिना पक्षपात शिकायतों का निस्तारण करने को कहा है। नौगढ़ दिवस में कुल 225 शिकायतें दर्ज हुईं। जिनमें से दो का अधिकारियों ने मौके पर निदान करा दिया।
विज्ञापन

डीएम ने प्रधानों को तीन बार लौटा दिया
जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश देने के दौरान प्रधान संगठन कई बार डीएम से मिलने उनके समक्ष उपस्थित हुआ। डीएम ने उन्हें बैठने को कहा और ऐसा कई बार हुआ। तीन बार वापस करने के बाद डीएम ने प्रधानों को बुलाया और उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, गुरु प्रसाद यादव, मौलाना यादव, बरहक अली, यशवंत सिंह यादव, ईश्वर कुमार, अशोक कुमार, अजय उर्फ विक्की रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से छूटकर आए नक्सलियों को डीएम ने दिया भरोसा
जेल से छूटकर आए नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की प्रशासन ने एक बार फिर पहल शुरू की है। नौगढ़ दिवस पर जिलाधिकारी ने मिलने आए नक्सलियों के परिवार के सदस्यों को आवास और पेंशन देने का भरोसा दिया है। नौगढ़ इलाके के रामेश्वर चौबे, सियाराम, हृदय नारायण राम अवध व अन्य ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि हम लोगों के परिवार के भरण-पोषण के लिए कोई पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की गई और ना ही आवास मिला। हम लोग वन भूमि में झोपड़ी लगाकर कहते हैं और वनाधिकार का लाभ दिया जाना तो दूर रहा उल्टे वन विभाग कर्मचारी बेदखल करने की धमकी देते रहते हैं। डीएम ने अपनी ओर से पहल करते हुए नक्सलियों की लिस्ट तैयार कर अधिकारियों को सभी सरकारी योजनाओं से संतृप्त करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed