{"_id":"61ec5650991768602c1671ab","slug":"security-system-of-railway-station-checked-by-doing-mock-drill-chandauli-news-vns634997016","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल कर जांची रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिल कर जांची रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस को देखते हुए शनिवार की दोपहर में रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी ने डॉग स्क्वायड के साथ मॉकड्रिल कर रेलवे स्टेशन के सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। इसमें सब कुछ ओके मिला। टीम ने सभी प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, फूटओवर ब्रिज, यात्री हाल, वाहन स्टैंड, बैंक आदि की जांच की। स्टेशन का चप्पा चप्पा छान मारा। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जांच अभियान लगातार चलाया जाएगा।
गणतंत्र दिवस पर किसी प्रकार की सुरक्षा में चूक न हो इसके लिए सतर्कता तेज हो गई है। इसी क्रम में शनिवार की दोपहर में 12 बजे आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार और जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने स्टेशन पर जांच पड़ताल की। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि यात्री हाल में एक संदिग्ध हाल में बैग पड़ा हुुआ है। इस पर यात्री हाल को आनन फानन खाली कराया गया। इसके बाद डॉग स्क्वायड ने जांच की और बाद में आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने सावधानीपूर्वक बैग खोला तो उसमें कपड़े मिले। इसके बाद टीम ने पीडीडीयू जंक्शन के सभी प्लेटफार्म एरिया, प्रतीक्षालय, फूटओवर ब्रिज, यार्ड क्षेत्र, एटीएम, बुकिंग कार्यालय, पोर्टिको एरिया, पार्सल कार्यालय, दोपहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन पार्किंग की जांच की। इसमें सभी जगह सामान्य पाया गया। इस दौरान आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार और जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जांच पड़ताल जारी रहेगी।