फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Secondary Education Council marks improvement examination from 18

माध्यमिक शिक्षा परिषद की अंक सुधार परीक्षा 18 से 18-37-24

Thu, 16 Sep 2021 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Secondary Education Council marks improvement examination from 18
कंदवा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2021 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक सुधार की परीक्षा 18 सितंबर से छह अक्टूबर के बीच कराई जाएगी। परीक्षा में कुल 592 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इसके लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

अंक सुधार परीक्षा में हाई स्कूल में बैठने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 388 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 204 है। जिले के सभी तहसील क्षेत्र में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में पहले सुबह 8 बजे से सवा दस बजे तक एवं दिन में दो से सवा चार बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा होगी। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए सचल दल का गठन किया जाएगा। इसके अलावा स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षक भी तैनात किए जाएंगे। गौरतलब है कि श्रेणी सुधार, अंक में वृद्धि, विद होल्ड, अनुपस्थित, बिना अंक के प्रोन्नति पाने वाले परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षार्थियों ने एक व एक से अधिक विषयों में अंक सुधार के लिए परीक्षा फॉर्म भरा है। डीआईओएस डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि अंक सुधार परीक्षा में परीक्षार्थी जो अंक प्राप्त करेगा, वही अंक अंतिम माना जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों को दिया गया है। कहा कि प्रवेश पत्र प्राप्त न करने लेने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्य जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्रवेश पत्र तत्काल प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

कंदवा। अंक सुधार परीक्षा के लिए जिला पंचायत इंटर कालेज चन्दौली,उच्चर माध्यमिक विद्यालय मोदी नगर पीडीडीयू नगर,सकलडीहा इंटर कालेज सकलडीहा,जिला पंचायत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकिया और राजकीय इंटर कालेज नौगढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed